ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था का गरीब व बेसहारा लोगों के लिए एक और बड़ा कदम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था का गरीब व बेसहारा लोगों के लिए एक और बड़ा कदम

-संस्था ने बेटियों की शिक्षा के लिए बनाया स्कूल, स्टार स्कूल का प्रेमधाम आश्रम में किया गया उद्घाटन
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/-  नजफगढ़ में गरीबों व बेसहारा लोगों का सहारा बन रही  ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था ने लड़कियों की शिक्षा के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए स्टार स्कूल ऑफ एजुकेशन का निर्माण किया है जिसमें गरीब व बेसहारा बच्चियों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। सोमवार को ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था के प्रेम धाम आश्रम में सेलेबी दिल्ली कार्गो टर्मिनल मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्री संजीव एडवर्ड और सीईओ कामेश राव पैरी ने इस स्कूल का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
                  इस संबंध में जानकारी देते हुए ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था के चेयरमैन डॉक्टर आर के मेसी ने बताया कि स्कूल का निर्माण सेलेबी दिल्ली कार्गो टर्मिनल मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया गया है। हमारी संस्था का एक ही सपना है कि मेरे देश में कोई भूखा नहीं हो, मेरे देश में कोई नंगा में रहे और मेरे देश में कोई इसलिए नहीं मरे कि उसके पास दवाई के लिए पैसे नहीं थे। हमने संस्था के सपने को पूरा करने के लिए काफी प्रयास किये है। हमारे यहा विशेष रूप से बच्चियों के लिए वोकेशनल प्रशिक्षण प्रोग्राम चलाये जा रहे। गरीबों के लिए 50 बेड का अस्पताल काम कर रहा है और अब स्टार स्कूल का निर्माण कर इस दिशा में अपना एक और कदम बढ़ाया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आओ हम भारतवर्ष के विकास के लिए मिलजुल कर काम करें और भाईचारे की खुशबू को हर तरफ फैलाएं। उद्घाटन समारोह में दिचाऊ कला वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान, नजफगढ़ अनाज मंडी के पूर्व चेयरमैन नरेश शर्मा, भाजपा नेता संजय बुधवार, समाज सेवक राजेश शर्मा व राजकुमार शमा,र् शिक्षाविद विनोद बंसल व धर्मवीर सिंह तथा एडवोकेट के जलवा ने भी इस अवसर पर मौजूद रहे। वही लोगों ने ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था द्वारा किए जा रहे जन कल्याण के कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के समापन पर डॉक्टर आर के मेसी ने सभी अतिथियों वह सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox