निवेश ने भारत के अंदरूनी क्षेत्रों में म्युचुअल फंड में निवेश को बढ़ावा दिया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

निवेश ने भारत के अंदरूनी क्षेत्रों में म्युचुअल फंड में निवेश को बढ़ावा दिया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- नोएडा स्थित डिजिटल-फर्स्ट प्लेटफॉर्म म्युचुअल फंड में निवेश करने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों और टाउनशिप में शुरूआत कर रहा है। यह देश भर में म्युचुअल फंड वितरकों को अपने कारोबार को बढ़ाने में मदद कर रहा है।  2020 के लिए वेल्थटेक 100 में जगह बनाने में सफल रहा छपअमे.बवउ दूरदराज के क्षेत्रों में म्युचुअल फंड की पहुंच बनाने के अपने प्रयासों में सफल रहा है। ग्रामीण भारत में ब्रांड के नेटवर्क को विकसित करने के निरंतर प्रयासों के साथ, डिजिटल-फर्स्ट प्लेटफॉर्म उपनगरीय क्षेत्रों में स्वतंत्र म्युचुअल फंड वितरकों को अत्याधुनिक तकनीक के साथ अपने एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) को विकसित करने में सक्षम बनाता है।
                 डिजिटल-फर्स्ट प्लेटफॉर्म छपअमे.बवउ ने टियर-2 और टियर-3 शहरों में अपना नेटवर्क स्थापित कर लिया है। कंपनी ने बताया है कि भारत में म्युचुअल फंड, कॉरपोरेट एफडी, बीमा इत्यादि जैसे वित्तीय उत्पादों की बेहद कम पहुंच है और देश में ऐसे 19.5 करोड़ परिवार हैं, जो इन उत्पादों की पहुंच से दूर हैं। निवेश के लिए संगठन ने देश के दूरदराज के हिस्सों और छोटे शहरों तक पहुंचने के लिए अथक प्रयास किया है, क्योंकि उनका मानना है कि म्युचुअल फंड वितरक छोटी टाउनशिप और उससे आगे वित्तीय उत्पादों के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। घरेलू संपत्ति का लगभग 50 फीसदी हिस्सा यानी लगभग 170 लाख करोड़ रुपये बैंक जमा के रूप में है। निवेश का मानना है कि यह एक बड़ा अवसर है, क्योंकि वित्तीय जागरूकता ऐसे निवेशकों को यह समझने में मदद करती है कि बैंकों में पैसा रखना महंगाई के लिहाज से नुकसानदेह कदम है।
               निवेश की सफलता इसकी संख्या में भी झलकती है। आज, इसके ग्राहक पूरे भारत में 3,000 से अधिक पिन-कोड क्षेत्रों में स्थित हैं। 60 प्रतिशत ग्राहक और 50 प्रतिशत एयूएम शीर्ष 30 शहरों से बाहर के हैं। जबकि उद्योग के स्तर पर एयूएम का 20 फीसदी से कम हिस्सा इस सेगमेंट से आता है। छपअमे.बवउ के संस्थापक और सीईओ अनुराग गर्ग ने कहा, “एक ब्रांड के रूप में हमने यह धारणा स्थापित की है कि हमारा मंच सभी के लिए है। जब हमने शुरुआत की, तो महानगरों और अन्य छोटे शहरों या दूरदराज के इलाकों के बीच निवेश की संख्या में बहुत स्पष्ट असमानता थी। हमने इस अंतर को खत्म करने की दिशा में अथक प्रयास किया है और अब हम इसके सकारात्मक परिणाम देख रहे हैं। निकट भविष्य में, म्युचुअल फंड उद्योग के ट्रिलियन-डॉलर का उद्योग बनने की उम्मीद है, और निवेश में हमें उम्मीद है कि इस विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा शीर्ष 30 शहरों से आगे के निवेश से आएगा, और हम इसमें सबसे आगे होंगे।”
                   निवेश के पार्टनर के रूप में, असम के तिनसुकिया के रत्नजीत भट्टाचार्जी ने अपने अनुभव के बारे में बताया, “मुझे आज भी वे दिन याद हैं जब मैं एक डाकघर एजेंट के रूप में काम करता था, और अब मैं छपअमे.बवउ का पार्टनर हूं। मेरे जीवन में जो बदलाव आया है वह बहुत बड़ा है। लंबे समय से वित्तीय उत्पादों में रुचि रखने के कारण, मैं एक म्युचुअल फंड सलाहकार बनना चाहता था, लेकिन ग्राहकों तक पहुंचना कोई आसान काम नहीं था। निवेश से जुड़ना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से एक वरदान रहा है, क्योंकि अब मैं सब कुछ ऑनलाइन होने के कारण अधिक ग्राहकों तक पहुंच सकता हूं। आज मेरे पास 166 खुश ग्राहक हैं, एयूएम का मूल्य 8.2 करोड़ रुपये है। मेरे शहर में निवेश की पहुंच अद्भुत रही है और लगभग 50 फीसदी तिनसुकिया ने इस प्लेटफॉर्म में निवेश किया है।”

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox