होंडा सिटी कार में करता था अवैध शराब की तस्करी, पुलिस ने साथी समेत धरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

होंडा सिटी कार में करता था अवैध शराब की तस्करी, पुलिस ने साथी समेत धरा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बाबा हरिदास नगर थाना के ईआरवी स्टाफ ने झाड़ौदा-गीतांजलि मार्ग से एक शराब तस्कर को पकड़ा हे। आरोपी होंडा सिटी कार में हरियाणा से लाकर दिल्ली में अवैध शराब की तस्करी करता था। उसके साथ एक सहयोगी भी था जिसे भी पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी से 30 पेटी अवैध शराब बरामद की है और होंडा सिटी कार को जब्त कर लिया है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि सोमवार को जब बाबा हरिदास नगर थाना का ईआरवी स्टाफ जिसमें एएसआई सतपाल व होम गार्ड्स सिपाही सोनू झाड़ौदा-गीतांजलि मार्ग पर गश्त कर रहे थे तो उन्हे टीकरी गांव की तरफ से एक होंडा सिटी कार आती दिखाई दी। जिसे रूकने का इशारा किया गया तो चालक गाड़ी को लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने कार का पीछा कर उसे रोक लिया और चालक से पूछताछ के साथ-साथ गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 30 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी सोनू पुत्र प्रमोद निवासी रंजन विहार हस्तसाल व अनीश पुत्र राजेन्द्र निवासी रोशन गार्डन, शिव विहार रोड़ नांगलोई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सोनू के खिलाफ पहले से 5 मामले विभिन्न थानों में दर्ज है और आरोपी अनीश के खिलाफ भी एक मामला दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox