मानेसर लैंड स्कैम मामला रू पूर्व चीफ टाउन प्लानर समेत तीन अफसरों और दो कंपनी पर चार्जशीट दायर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मानेसर लैंड स्कैम मामला रू पूर्व चीफ टाउन प्लानर समेत तीन अफसरों और दो कंपनी पर चार्जशीट दायर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मानेसर लैंड स्कैम मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में तीन लोगों और दो बिल्डरों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। इस मामले में अगली सुनवाई 18 जनवरी को होगी। पूर्व चीफ टाउन प्लानर रहे जगदीप सिंह, असिस्टेंट टाउन प्लानर सतीश कुमार अरोड़ा, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट राजवीर सिंह, दो कंपनी कमांडर रियलेटर्स और धर्मा कंपनी प्राइवेट लिमिटेड पर चार्जशीट दायर की गई है।
चार्जशीट के अनुसार किसानों की जमीन एक्वायर करने के बाद उनकी जमीन प्राइवेट बिल्डरों को बेच दी गई थी। सीबीआई ने जांच के बीच जमीन अधिग्रहण में कथित अनियमितता को लेकर प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 1988 की धारा 420, 465, 467, 468, 471 और 120 बी के तहत केस दर्ज किया था। आरोप है कि पूरे मामले में हरियाणा सरकार के अधिकारियों और बिल्डरों के बीच सांठगांठ थी।
दरअसल, पिछली सरकार ने आईएमटी मानेसर की स्थापना के लिए 900 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करने के लिए मानेसर, नौरंगपुर और लखनौला के ग्रामीणों को सेक्शन 4, 6 और 9 के नोटिस थमा दिए थे। इसके बाद प्राइवेट बिल्डरों ने किसानों को अधिग्रहण का डर दिखाकर जमीनों के सौदे किए और जमीन को कौड़ियों के भाव खरीद लिया।

यह है मामला
अगस्त 2014 में निजी बिल्डरों ने हरियाणा सरकार के अज्ञात जनसेवकों के साथ मिलीभगत से गुरुग्राम जिले में मानसेर, नौरंगपुर और लखनौला गांवों के किसानों और भूस्वामियों को अधिग्रहण का भय दिखाकर उनकी करीब 400 एकड़ जमीन सस्ते दामों में खरीद ली थी। कांग्रेस की तत्कालीन हुड्डा सरकार पर करीब 900 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करके उसे औने-पौने दाम पर बेचने का आरोप है। इस मामले में अब तक 39 लोगों पर चार्जशीट दायर की जा चुकी है। इस मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी आरोपी बनाया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox