हैपकिडौ में दिल्ली के खिलाड़ियों ने मारी बाजी, नजफगढ़ के 21 बच्चों ने जीते पदक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हैपकिडौ में दिल्ली के खिलाड़ियों ने मारी बाजी, नजफगढ़ के 21 बच्चों ने जीते पदक

-दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 16 राज्यों के 400 खिलाड़ियों ने लिया भाग


नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/भावना शर्मा/- दिल्ली के नव हिंद स्कूल में 24 से 26 दिसंबर को संपन्न हुई 10वीं राष्ट्रीय हैपकिडौ प्रतियोगिता में दिल्ली के खिलाड़ियों ने बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही दिल्ली की टीम में शामिल हुए नजफगढ़ के आर के स्पोर्ट्स अकेडमी 21 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाया और 21 पदक जीते। इस प्रतियोंगिता में 16 राज्यों के 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। केंद्रीय मंत्री मिनाक्षी लेखी ने खिलाड़ियों को सम्मान पत्र व मेडल देकर सम्मनित किया।
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ नई दिल्ली की सांसद व विदेश मामले एवमं संस्कृति श्रीमति मीनाक्षी लेखी ने किया। इस अवसर पर निगम पार्षद एवं दिल्ली हैपकिडौ एसोसिएशन के चेयरमैन राजेश लावरिया भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान कंट्री वाईड हैपकिडौ के महासचिव सुदेश कुमार ने आने वाले सभी सम्मानित मेहमानों को गर्मजोशी से स्वागत किया। गौरतलब है कि कंट्री वाईड हैपकिडौ फैडरेशन के द्वारा 2012 से देश के युवाओं के चरित्र निर्माण, स्वाश्थ्य और आत्मरक्षा के लिए संचालित कार्यक्रम बहुउपयोगी बनकर सामने आया है। अब यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया प्रोग्राम हिस्सा बनकर फिट इंडिया मुहीम को बल दे रहा है। इस संस्था द्वारा आज देशभर के 10 हजार से भी अधिक बच्चें हैपकिडौ की ट्रेनिंग ले रहे हैं। जिससे देश में भयमुक्त वातावरण निर्माण के साथ देश की प्रतिभाओं को सही मार्ग दर्शन मिलेगा। इस प्रतियोगिता में असम, पश्चिमी बंगाल, मणिपुर, झारखंड, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, पुडुचेरी, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, चंडीगढ़ व दिल्ली की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दिल्ली के खिलाड़ियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वेस्ट बंगाल को दूसरा तो मध्यप्रदेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
दिल्ली की टीम में नजफगढ़ के आर के स्पोर्ट्स अकेडमी के खिलाड़ियों ने काफी संख्या में भाग लिया। नजफगढ़ के 21 खिलाड़ियों ने अपना लौहा मनवाते हुए गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज मेडल जीते। 13 जनवरी को नजफगढ़ के आर के स्पोर्ट्स अकेडमी में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया और जिसमें नजफगढ़ व दिल्ली का नाम रोशन करने वाले अपने खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अकेडमी के चेयरमैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सृष्टि, दिव्या, मोहित, एकलव्य, हर्ष और आनन्द झा ने गोल्ड मैडल जीता। मंशा, वंशिका, मानषी, अर्णक शौकीन, दक्ष, जितेन्द्र ने सिल्वर तथा हिना, हन्नी, इशांक सैनी, जतिन कुमार दीक्षित, आर्यन, मनिक, नैनशु और विकास ने ब्रांज मेडल जीता है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर नजफगढ़ के समाज सेवी अनिल कालीरवण, विकास गौतम व अभय कुमार तथा खिलाड़ियों के परिजनों ने बच्चों का भव्य स्वागत किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox