युवा सप्ताह के अंतर्गत अभाविप गुरुग्राम ने चलाया वस्त्रदान अभियान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
October 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

युवा सप्ताह के अंतर्गत अभाविप गुरुग्राम ने चलाया वस्त्रदान अभियान

-गुरूग्राम के विभिन्न क्षेत्रों में अभाविप के सदस्यों ने जरूरतमंदों को बांटे गर्म वस्त्र

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/शिव कुमार यादव/- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गुरुग्राम द्वारा युवा सप्ताह सेवा के अंतर्गत शुक्रवार को वस्त्रदान अभियान चलाया गया। सेक्टर 4 स्थित स्लम एरिया में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने लोगों को गर्म वस्त्र वितरित किये साथ ही बच्चों को बिस्कुट भी भेंट किये।
स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर अभाविप एक सप्ताह तक सेवा कार्य कर रही है जिसमें विभिन्न गतिविधियां शामिल हैं। इसी श्रेणी में बुद्धवार को सम्पर्क अभियान व अभाविप के आयाम कला मंच की तरफ से गुरुवार को अदिति, महिमा, अंजली नापित द्वारा वर्चुअल प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई थी। इस प्रतियोगिताओं का परिणाम मंगलवार को घोषित किया जायेगा। वस्त्रदान अभियान के संयोजक लोकेश व वर्षा ने बताया कि 12 जनवरी से गर्म वस्त्रों को एकत्रित करना शुरू किया था। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कार्य किया जिसे शुक्रवार को वितरित किया गया। वस्त्रदान अभियान में विभाग संयोजक गौरव कटारिया, जिला सह संयोजक दिवाकर, नगर एसएफडी प्रमुख लोकेश, वर्षा, अदिति, ऋषभ मौजूद रहे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox