मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली वासियों को दिया 100 नई बसों का तोहफा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली वासियों को दिया 100 नई बसों का तोहफा

-दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य भागों से जोड़ने का करेंगी काम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर दिल्ली में राजघाट पर स्थित डीटीसी क्लस्टर बस डिपो पर 100 नई बसों के परिचालन का उद्घाटन किया। यह वातानुकूलित क्लस्टर बसें दिल्ली के गांव देहात के क्षेत्र को प्रमुख भागों से जोड़ेंगी। वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल अगले सोमवार को दिल्ली की पहली इलेक्ट्रिक बस का उद्घाटन भी करने जा रहे हैं।
दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के मद्देनजर आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर राजघाट पर स्थित क्लस्टर बस डिपो पर 100 नई बैंगनी रंग की वातानुकूलित क्लस्टर बसों को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि राजधानी दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के मद्देनजर लगातार काम किया जा रहा है। यह सभी बसें मूलभूत रूप से दिल्ली के गांव देहात के क्षेत्र को राजधानी दिल्ली के शहरी इलाकों से जोड़ने का काम करेंगी, ताकि लोगों को आने-जाने में हो रही दिक्कतों और परेशानियों का सामना ना करना पडऋे और लोग आसानी से एक जगह से दूसरी जगह आ जा सके। साथ ही गांव देहात के क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर हो सके।
कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के ऊपर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार बड़ी बारीकी से राजधानी के हालातों पर नजर रखे हुए है। लगातार मॉनिटरिंग हो रही है। दिल्ली के अंदर बड़ी तेजी के साथ कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं, जो कि बेहद चिंताजनक विषय है, लेकिन अच्छी बात यह है कि अस्पतालों के अंदर बेड्स की बड़ी संख्या अभी भी काफी खाली है और मृत्यु दर भी बेहद कम है। अगर आने वाले दिनों में हालात और खराब होते हैं तो राजधानी दिल्ली में रिस्ट्रिक्शंस को और सख्त किया जाएगा या फिर हालात काबू में रहे तो रिस्ट्रिक्शंस में जरूरत के मुताबिक ढील भी दी जा सकती है।
वहीं परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अगले सोमवार को राजधानी दिल्ली की पहली इलेक्ट्रिक बस जनता को समर्पित करने जा रहे हैं। अप्रैल-मई के महीने तक दिल्ली के बसों के बेड़े में 300 इलेक्ट्रिक नई बसों को जोड़ने का लक्ष्य दिल्ली सरकार के द्वारा निर्धारित किया गया है जिसे पूरा करने की दिल्ली सरकार की पूरी कोशिश भी रहेगी। आज जो बसे दिल्ली सरकार के द्वारा शामिल की गई हैं वह पूरी तरह अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। हर चार सीट पर एक पैनिक बटन है। साथ ही साथ पूरी बस में तीन सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जबकि बस को जीपीएस के माध्यम से ट्रैक भी किया जा सकेगा। गौरतलब है कि 100 नई क्लस्टर बसों के उद्घाटन के बाद दिल्ली में कुल बसों की संख्या बढ़कर 6900 हो गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox