
Fire in Palam House
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ दिल्ली/शिव कुमार यादव/- महावीर इंक्लेव स्थित एक घर में अचानक आग लग गई। घर की रसोई से लगी धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गई जिसकारण घर के कई लोग आग में फंस गये। लेकिन जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली तो बीट कांस्टेबल तुरंत मौके पर पंहुचे और दमकल विभाग का इंतजार करने की बजाये आग में फंसे लोगो को बचाने के लिए जान की परवाह किये बिना घर में घुस गये और एक-एक कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन इसी बीच धुऐं के कारण दम घुटने से कांस्टेबल भरत की हाल खराब हो गई और उसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डीसीपी गौरव शर्मा ने सिपाहियों की इस दिलेरी की जमकर प्रशंसा की है। हालांकि स्थानीय निवासियों ने भी पुलिस की मदद करते हुए दमकल विभाग के पंहुचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया।
इस संबंध में डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया कि 12 जनवरी को करीब साढ़े बारह बजे पालम गांव के महावीर इंक्लेव स्थित गली नंबर 6 में एक मकान की किचन में आग लगने की पीसीआर कॉल मिली थी। तुरंत एसएचओ पारस नाथ वर्मा ने बीट कांस्टेबल भरत और कांस्टेबल जयबीर को तुरंत मौके पर भेजा। पुलिस ने मौके पर पंहुचकर तुरंत गली में जमा लोगों को गली खाली करने के लिए कहा ताकि दमकल की गाड़ी बिना रूकावट के पंहुच सके। उसके बाद बीकानेर की दुकान से दो अग्निशामक यंत्र लेकर दोनों कांस्टेबल घर के अंदर पहुंचे और अंदर फंसे परिजनों को बाहर निकाला। घर की खिड़कियां और दरवाजे खोले दिए। आग गैस सिलेंडर की चिमनी के ऊपर बर्तन में रखे खाद्य तेल से शुरू हुई और पूरे किचन में फैल गई थी। तुरंत दोनों जवानों ने पानी और आग बुझाने के यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया। दोनों ने बहादुरी दिखा लोगों की जान बचाई और दमकल विभाग के आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। हालांकि जहरीली गैस के कारण कांस्टेबल भरत का दम घुटने लगा। तुरंत उन्हें पालम स्थित भगत चंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित