हैदराबाद को दहलाने की साजिश नाकाम!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हैदराबाद को दहलाने की साजिश नाकाम!

-आईएसआईएस से जुड़े दो आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार पूरी सख्ती के साथ आतंकियों के अभियान चला रही है। हाल ही में हैदराबाद को दहलाने की कोशिश करने वाले दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आतंकियों के पास से बम बनाने का सामान और जिंदा बम बरामद किए गए हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से तो भारत में छिपे हर आतंकी का पता लगाया जा रहा है। आतंकियों को शरण देने वाले और जासूस बनकर काम करने वालों पर सेना शिकंजा कसती जा रही है। भारतीय खूफिया एजेंसी एक्टिव मोड पर काम कर रही है। इस संबंध में गृहमंत्रालय द्वारा जारी आदेश में पूरे देश की सुरक्षा एजेंसियों औऱ पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। पिछले कुछ दिनों में भारत में छिपे कई जासूसों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हरियाणा की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा समेत 6 लोगों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं हैदराबाद में दो लोगों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय सुराज उर्र रहमान और 28 वर्षीय सईद समीर हैदराबाद में बम ब्लास्ट की साजिश रच रहे थे।ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय खूफिया एजेंसी अलर्टखूफिया एजेंसी के माध्यम से पुलिस को भनक लगते ही दोनों को साजिश से पहले ही गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला की दोनों शख्स प्ैप्ै के लिए काम करते हैं। दरअसल ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी बौखलाए हुए हैं। भारतीय सेना लगातार घुसपैठियों और आतंकी संगठनों पर शिकंजा कस रही है।

वहीं भारतीय खूफिया एजेंसी भी लगातार आतंकियों का पता लगाने में एक्टिव दिखाई दे रही है। पुलिस ने बताया कि रहमान औऱ सईद के पास से बम बनाने का भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। दोनों के घर से अमोनिया, सल्फर और एल्यूमीनियम पाउडर जब्त किया गया है। जिनका इस्तेमाल विस्फोटक सामग्री बनाने में किया जाता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox