हिमाचल के मंडी में बड़ा सड़क हादसा: खाई में गिरी बस, 5 की मौत, 20 घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हिमाचल के मंडी में बड़ा सड़क हादसा: खाई में गिरी बस, 5 की मौत, 20 घायल

हिमाचल/अनीशा चौहान/-   हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मंडी के सरकाघाट क्षेत्र के समीप मसेरन के पास तारंगला में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुबह 9 बजे हुआ हादसा
यह हादसा सुबह क़रीब 9 बजे उस समय हुआ जब बस यात्रियों को लेकर जा रही थी। अचानक वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर किया राहत कार्य
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया शोक
इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के मसेरन के निकट तारंगला में एचआरटीसी बस के खाई में गिरने से चार लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाने और उपचार दिलाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

सीएम सुक्खु ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox