
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतकर भारतीय टीम दिल्ली पहुंच चुकी है। विश्व विजेता टीम के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम किया था जिसमें रोहित शर्मा की सेना, सपोर्टिंग स्टाफ और मीडियाकर्मी स्वदेश लौटे। दरअसल, वर्ल्ड चैंपियन टीम तूफान बेरिल के कारण बारबाडोस में फंसे हुए थे। हालांकि, बीसीसीआई ने तत्परता दिखाते हुए उनकी वापसी का इंतजाम किया और गुरुवार सुबह छह बजे भारतीय टीम दिल्ली पहुंच गई।

भारत ने 17 साल बाद जीता खिताब
भारत ने शनिवार को दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हराया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।
सुबह छह बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची रोहित शर्मा की सेना
बीसीसीआई की स्पेशल फ्लाइट से टीम इंडिया 16 घंटों के लंबे सफर के बाद सुबह छह बजे दिल्ली पहुंची। यहां खिलाड़ियों का भव्य स्वागत हुआ। फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे। इसकी तस्वीरें भी सामने आईं।
परिवार के साथ पहुंचे रोहित
भारतीय टीम को दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ आईटीसी मौर्य होटल पहुंचे। यहां उन्हें उनकी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ देखा गया।





More Stories
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
अवैध घुसपैठ पर समाज को जागरूक होकर आगे आने की जरूरत : सूर्यकान्त केलकर
शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
सुल्तानपुर में बैंक सखियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के साथ सौंपा मांगपत्र
दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी के सामने विभिन्न संस्थानों से जुडे उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों ने राज्य के विकास के प्रति रखे अपने सुझाव