
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- भारतीय टीम की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हो चुकी है। टीम इंडिया ने पीएम आवास पर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री के साथ नाश्ता किया और बातचीत भी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। भारतीय खिलाड़ियों और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बातचीत के दौरान खूब हंसी मजाक हुआ और ठहाके भी लगे।




प्रधानमंत्री ने चैंपियन खिलाड़ियों और ट्रॉफी के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी एक बस में बैठकर दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। यहां से भारतीय खिलाड़ी मुंबई जाएंगे। मुंबई में आज मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम के बीच भारतीय खिलाड़ी विजय परेड में भी हिस्सा लेंगे।
वीडियो की शुरुआत रोहित शर्मा की ट्रॉफी के साथ एंट्री के साथ होती है। इसके बाद बाकी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ भी अंदर पहुंचते हैं। इनमें राहुल द्रविड़, विराट कोहली, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत