देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की फिर बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में कराया गया भर्ती

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की फिर बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में कराया गया भर्ती

-बीते सप्ताह लालकृष्ण आडवाणी को एम्स नई दिल्ली में जिरियाट्रिक डिपार्मेंट की निगरानी में रखा गया था

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। एक सप्ताह में दूसरी बार तबीयत बिगड़ी है।
पूर्व उप प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को रात 9 बजे डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे निगरानी में हैं। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अपोलो अस्पताल की ओर से यह जानकारी दी गई है।
बीते सप्ताह भी पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी एम्स नई दिल्ली में भर्ती हुए थे। डॉक्टर ने उन्हें फॉलोअप में आने के लिए सलाह दी थी। बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई। 96 वर्षीय आडवाणी को बुधवार देर रात दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। उन्हें एम्स के जिरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया था।
जानकारी के मुताबिक, 26 जून बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उन्हें भर्ती कराया गया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को उम्र संबंधी परेशानियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
वह 2014 के बाद से ही सक्रिय राजनीति से दूर हैं। हाल ही में उनकी तस्वीर सामने आई थी, जब एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मिलने उनके घर गए थे और उनका आशीर्वाद लिया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox