हर जरूरत मंद तक पंहुच बनाने की कोशिश कर रही द्वारका पुलिस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हर जरूरत मंद तक पंहुच बनाने की कोशिश कर रही द्वारका पुलिस

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/- पिछले आठ दिन से लॉक डाउन दिल्ली में अब पेट भरने के लिए जद्दोजहद शुरू हो गई है। हालांकि द्वारका पुलिस एनजीओ व आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर खाना बांटने का काम लगातार कर रही है। लेकिन जिन लोगों तक पुलिस व संस्थाऐं पंहुच नही बना पाई है वो लोग अब खाने के लिए बाहर आने लगे है जिसे देखते हुए द्वारका पुलिस टीम हर जरूरतमंद तक पंहुच बनाने की कोशिश कर रही है ताकि वह अपने घर में ही रहे और भूखा भी न रहे।

गरीबो को खाना बांटते हुए द्वारका पुलिस का एक जवान।


                                          इस संबंध में जिला प्रवक्ता संजीव शर्मा ने बताया कि डीसीपी अंटो अलफोंस की देखरेख में पुलिस टीम बेहतरीन काम कर रही है। हालांकि अभी तक लोगों के पास कुछ दिन का राशन घर में मौजूद था इसलिए खाने की मांग कम थी लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ रहे है वैसे-वैसे लोगों का खाने का सामान खत्म हो रहा है और गरीब लोग खाने के लिए बाहर निकलने लगे है। इतना ही नही पिछलें दो दिन में तो लोग खासकर महिलाऐ अपने बच्चों के साथ थानों में खाने के लिए पंहुच रही है जिसे देखते हुए छावला व नजफगढ़ थाना अध्यक्षों ने थाना परिसर में ही लोगों को भोजन कराने का इंतजाम भी किया है। वहीं द्वारका डीसीपी कार्यालय की टीम भी पूरे जोरशोर से लोगों को चिंहित करने व उनतक खाने का सामान व भोजन पंहुचाने का भरसक प्रयत्न कर रही है। जिला द्वारका के उप प्रवक्ता मनीष मधुकर पूरे जिले में लोगों को कोरोना वायरस से जागरूक करने के साथ-साथ गरीबों व मजदूरों को चिंहित कर खाने का सामान भी पंहुचा रहे। उनके इस काम की नजफगढ़, नंगली सकरावती, दीनपुर व छावला में लोग काफी प्रंशसा कर रहे है। उधर नजफगढ़ थाने का एक हवलदार प्रेमप्रकाश अपने जीवन की परवाह नही करते हुए प्रवासी मजदूरों को पलायन नही करने के लिए रात-दिन जागरूक कर रहा है और ऐसे लोगों के पास दो वक्त का खाना भी पंहुचा रहा है।
                                         जिला द्वारका पुलिस उपायुक्त अंटो अलफांंस ने खाने की बढ़ती मांग को देखते हुए एनजीओ व आरडब्ल्यूए के सदस्यों से ज्यादा मदद करने का आहवान किया है। हालांकि अभी तक कुछ ऐसी संस्थाऐं है जिनमें हयूमैन केयर इंटरनेशनल, जनशकित एकता मंच, बाबा हरिदास सेवा मंडल, गौ सेंवा संस्था के साथ-साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी पूरे जोर से लोगों की सेवा कर रहे है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मंगलवार को 17330 लोगों को राशन व खाना बांटा गया था जबकि बुधवार को 18230 लोगों को खाना व सामान बांटा गया है। जबकि रविवार को 13755 लोगों को पैकेट व भोजन बांटा गया था। उन्होने कहा कि पिछले दो दिन से खाने की मांग बढ़ी है और अब तो लोग फोन करके भी खाना मांग रहे हैं। उन्होने कहा कि हमारा प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद छूटने न पाये ताकि लोग घरों से निकलने की कोशिश न करे। उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप घरों में ही रहे और हमे सिर्फ सूचित करे आप तक खाना पंहुचा दिया जायेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox