हरियाणा में सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर, अस्पतालों की इमरजेंसी हुई ठप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा में सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर, अस्पतालों की इमरजेंसी हुई ठप

-नर्सिंग स्टाफ ने भी ली 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल, नहीं होंगे पोस्टमार्टम

हरियाणा/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टर एक तरफ जहां अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। वहीं दूसरी तरफ नर्सिंग स्टाफ भी 2घंटे की सांकेतिक हड़ताल पर चला गया। जिसकी वजह से बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों के इलाज का जिम्मा बहादुरगढ़ में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत नागरिक अस्पताल में तैनात चिकित्सकों ने संभाला और मरीजों का इलाज किया।

प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर आज से सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। जिसकी वजह से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल में करीब 35डॉक्टर में से 28डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर हैं। डॉक्टर के सामूहिक अवकाश के चलते एनएचएम के तहत कार्यरत 6डॉक्टर स्वास्थ्य सेवाओं का कार्यभार संभाले हुए हैं । मरीजों की भारी भीड़ अस्पताल में देखने को मिल रही है। डॉक्टर एसएमओ की डायरेक्ट भर्ती नहीं करने, डॉक्टर का स्पेशल कैडर बनाने, एसीपी लागू करने और बॉन्ड प्रक्रिया सरल करने की मांग की जा रही है। आज डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल की बातचीत सरकार से होनी है। देखना होगा कि इस वार्ता में कोई समाधान निकलता भी है या नहीं।

काले बिल्ले लगाकर कर रहे विरोध

वहीं दूसरी तरफ पिछले दो दिन से काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रही स्टाफ नर्स भी आज 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल पर हैं। प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों में सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक स्टाफ नर्स अस्पताल के बाहर धरने पर बैठी और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। स्टाफ नर्स का कहना है कि वह पिछले लंबे समय से केंद्र सरकार की तर्ज पर 7200 नर्सिंग अलाउंस देने की मांग कर रही हैं। डीएचएस में नर्सिंग डायरेक्टर की पोस्ट भरने और नसों को ग्रुप सी से ग्रुप बी में लाने की मांग की जा रही है। लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही। स्टाफ नर्सों ने भी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी सरकार को दी है।

नर्सों ने दी चेतावनी

एक तरफ तो सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर हैं। तो वहीं दूसरी तरफ स्टाफ नर्सो ने भी 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल करके अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी सरकार को दे दी है। ऐसे में सरकार डॉक्टर और नर्स की मांगों पर कब तक ध्यान देती है। यह देखने वाली बात होगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox