हरियाणा के इस जिले में बना रावण का सबसे बड़ा पुतला, 18 लाख के पार हुआ खर्च, जानें इसकी खासियत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा के इस जिले में बना रावण का सबसे बड़ा पुतला, 18 लाख के पार हुआ खर्च, जानें इसकी खासियत

मानसी शर्मा /- देश में आज रावण के साथ-साथ उनके दो भाई कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला फूंका जाएंगा। हर राज्य में उनके पुतले बनकर तैयार है। लेकिन हरियाणा के एक जिले में देश का सबसे बड़ा रावण का पुतला बनाया गया है। जिसमें लाखों का खर्च भी किया गया है। चलिए आपको इसकी खासियत के बारे में बताते है।

171 फीट लंबा रावण बनकर तैयार

दरअसल भारत के कई जिले दशहरे पर कुछ प्रतियोगिताएं की जाती है। जिसमें देश के सबसे बड़ा रावण का पुतला बनाने की प्रतियोगिता भी शामिल होती है। यह हर साल आयोजित की जाती है। लेकिन इस साल हरियाणा के पंचकूला में सबसे बड़ा रावण का पुतला बनाया गया है। इसकी कुछ ऊंचाई 171 फीट है।

25 कारीगरों ने 3 महीनों में किया तैयार

वहीं यह पुतला आर्कषण का केंद्र बना हुआ है। आज इस पुतले को जलाया जाएगा। यह पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित शालीमार ग्राउंड में बनाया गया है। इसका आयोजन पंचकूला के श्री माता मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट और श्री आदर्श रामलीला ड्रामटिक क्लब की और से किया गया है। बता दें कि इस रावण को तैयार करने के लिए 18 लाख रूपये का खर्च आया है। वहीं इस पुतले को बनाने के लिए 25 कारीगरों लगे जो करीबन 3 महीने से ज्यादा इसको बनाने में लगे थे।

रिमोट के जरिए होगा रावण का दहन

इस पुतले का करीब 25 क्विंटल लोहा, 500 बांस के चुकड़े, 3 हजार मीटर लंबा मैट, 3500 मीटर कपड़ा लगा है। साथ ही रावण का चेहरा बनाने के लिए 1 क्विंटल फाइबर का इस्तेमाल किया गया है।इसके अलावा इस पुतले को बनाने के लिए सबसे ज्यादा ध्यान पर्यावरण का रखा गया है। बताया जा रहा है कि इस रावण के अंदर उको फ्रेंडली पटाखे लगाए गए है और ये पटाखे तमिलनाडु से मंगाए गए है। इस पुतले का दहल रिमोट के जरिए किया जाएगा। साथ ही दहल से पहले भजन-कीर्तन भी गाए जाएंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox