हनुमान चालिसा पर नवनीत राणा के तेवर बरकरार, दिल्ली से वापिस जाकर देगी जवाब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हनुमान चालिसा पर नवनीत राणा के तेवर बरकरार, दिल्ली से वापिस जाकर देगी जवाब

-नोटिस पर कहा- अपने भगवान के लिए पूरी जिंदगी जेल में काटने को तैयार, बेल की शर्त तोड़ने का है आरोप

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/मानसी शर्मा/- उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद विवादों में आईं सांसद नवनीत राणा के खिलाफ एक बार फिर से महाराष्ट्र सरकार अदालत पहुंची है। सरकारी वकील ने अदालत से मांग की है कि जेल से बाहर आने के बाद नवनीत राणा और उनके पति ने बेल की शर्तों का उल्लंघन किया है। इसलिए उन्हें फिर से जेल में भेजा जाना चाहिए। इस पर अदालत ने राणा दंपति को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और पूछा है कि उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट क्यों नहीं जारी किया जाना चाहिए। इस बीच इस पर नवनीत राणा का भी रिएक्शन आया है। दिल्ली पहुंचीं नवनीत राणा ने कहा कि हम दिल्ली से वापस जाकर कोर्ट के नोटिस का जवाब देंगे।
                 इसके साथ ही उन्होंने आक्रामक तेवर जारी रखे हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यदि राम के नाम पर पूरी जिंदगी ही जेल में काटनी पड़ जाए तो मैं उसके लिए भी तैयार रहूंगी। बेल की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोपों पर नवनीत राणा ने कहा, ’मीडिया से जेल में हुए दुर्व्यवहार पर हमने बात की है। हमने जमानत की शर्तों का कोई उल्लंघन नहीं किया है। हमारे ऊपर जो आरोप लगे हैं, उन्हें लेकर तो हमने कोई बात ही नहीं की है। कोर्ट की ओर से फिर नोटिस मिलने पर नवनीत राणा ने कहा कि भगवान का नाम लेना कभी गलत नहीं हो सकता है। यदि कोई मुझे भगवान राम का नाम लेने पर पूरी जिंदगी के लिए जेल में डाले तो वह भी हम झेलने के लिए तैयार हैं।’
                महाराष्ट्र के अमरावती की सांसद ने कहा, ’मैं देश की पहली महिला जनप्रतिनिधि हूं, जिसे भगवान का नाम लेने पर जेल में डाला गया है। हमारा उत्पीड़न हुआ है। आदित्य ठाकरे जब जेल जाएंगे, तब देखेंगे कि इनकी क्या प्रतिक्रिया होती है।’ उन्होंने कहा, ’उद्धव ठाकरे ने कोई काम नहीं किया है। उन्हें आज यह दिखाना पड़ता है कि कौन असली भक्त है और कौन नकली भक्त है। बीएमसी की ओर से घर बनाने में गड़बड़ी का नोटिस दिए जाने पर नवनीत राणा ने कहा कि मुझे बेघर भी कर दिया जाएगा, तब भी पूरी हिम्मत के साथ लड़ूंगी। उन्होंने कहा कि शिवसेना सत्ता का दुरुपयोग करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली से वापस जाकर कोर्ट के नोटिस का जवाब देंगे।’
                 उद्धव ठाकरे पर अटैक को लेकर नवनीत राणा ने कहा कि बालासाहेब ने हिंदुत्व के लिए लड़ाई की, लेकिन इन्होंने पद के लिए लड़ाई लड़ी है। हम बालासाहेब ठाकरे को मानने वाले हैं, हम उद्धव ठाकरे जी को नहीं मानते। वह पद के लिए अपनी विचारधारा समेत अन्य सभी चीजों को छोड़ चुके हैं। महाराष्ट्र में ऐसा पहली बार हुआ, जब लंबे समय तक मुख्यमंत्री अपने दफ्तर तक नहीं जाता है। नवनीत राणा ने कहा कि पुलिस कमिश्नर ने जिस तरह से उद्धव ठाकरे के कहने पर मेरे खिलाफ कार्रवाई की है, वह गलते है। 

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox