स्वर्गीय रघुवीर सिंह वर्मा को रस्म पगड़ी के अवसर पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्वर्गीय रघुवीर सिंह वर्मा को रस्म पगड़ी के अवसर पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली/पालम/अनीशा चौहान/-   साध नगर निवासी एवं संचार विभाग से सेवानिवृत्त स्वर्गीय रघुवीर सिंह वर्मा को उनकी रस्म पगड़ी के अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों, समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

रघुवीर सिंह वर्मा का जन्म 1 जनवरी 1931 को हुआ था तथा उन्होंने 14 जुलाई 2025 को 94 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनकी स्मृति में 25 जुलाई 2025 को उनके निवास स्थान पर रस्म पगड़ी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके ज्येष्ठ पुत्र श्री रमेश वर्मा को विधिवत पगड़ी पहनाई गई। उनके द्वितीय पुत्र श्री राम करण वर्मा भी इस भावपूर्ण आयोजन में सम्मिलित रहे।

कार्यक्रम में पालम गांव, साध नगर, मधु विहार सहित आसपास के क्षेत्रों से अनेक प्रतिष्ठित नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय वर्मा जी के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वर्गीय वर्मा जी को एक सजग नागरिक, सच्चे देशभक्त और निःस्वार्थ समाजसेवी के रूप में जाना जाता था। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान एवं सेवानिवृत्ति के पश्चात भी क्षेत्र के युवाओं को बिना किसी भेदभाव के सरकारी सेवाओं में प्रेरित किया और समाज कल्याण के अनेक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन श्री रणबीर सिंह सोलंकी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “स्वर्गीय वर्मा जी का जीवन समाज सेवा और ईमानदारी की मिसाल है। उनके पुत्रों को भी उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाजहित में कार्य करते रहना चाहिए। उनकी स्मृतियां सदैव प्रेरणा देती रहेंगी।”

श्रद्धांजलि सभा में मधु विहार आरडब्ल्यूए के सदस्यों सहित पालम क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से श्री प्रेम मलिक, श्री दिनेश कुमार शर्मा, श्री राम गोपाल सरोहा सहित कई अन्य गणमान्य लोग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox