स्पेशल सीपी संजय सिंह ने दिया आपसी भाईचारें के साथ रहने का संदेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्पेशल सीपी संजय सिंह ने दिया आपसी भाईचारें के साथ रहने का संदेश

-ट्विटर पर शेयर की अपने मन की बात,
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के स्पेशल सीपी लाइसेंसिंग ने जहांगीरपुरी में धार्मिक शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद ईलाके में बने तनाव को दूर करने के लिए अपने ट्विटर अकांउट पर शायराना अंदाज में आपसी भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया।
                 उन्होने कहा कि दिल्ली पुलिस लगातार ईलाके में तनाव व लोगों की आपसी दूरी को दूर करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए पुलिस अधिकारी अमन कमेटी का आयोजन कर रहे हैं। ताकि दोनों समुदायों में पहले जैसा भाईचारा कायम हो सके और ईलाके में अमन-चैन लौट सके।
इन्हीं प्रयासों के बीच स्पेशल सीपी लाइसेंसिंग संजय सिंह ने शायराना अंदाज में समाज को आपसी भाईचारे से रहने का संदेश दिया। उन्होने अपने सोशल मीडिया ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि चमन में इठलाते रंगों की खुशबू से बात बनती है हम ही हम हैं तो क्या हम है,ं तुम ही तुम हो तो क्या तुम हो, बात तो तब बनती है जब हम-तुम एक हों। साथ ही उन्होंने कहा कि खुशनुमा और गुलजार चमन तो वही होता है जहां सब तरह के फूलों की खुशबू महके। आओं हम मिलकर एक बार फिर उसी चमन का निर्माण करें।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox