दिल्ली सरकार निशानेबाजी को देगी बढ़ावा, दिल्ली में बनाई जायेंगी दो शूटिंग रेंज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली सरकार निशानेबाजी को देगी बढ़ावा, दिल्ली में बनाई जायेंगी दो शूटिंग रेंज

-विकासपुरी खेल परिसर में 10 मीटर व कालका जी में 25 मीटर की शूटिंग रेंज कर रही तैयार
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में खेलों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में
निशानेबाजी में रूचि रखने वाले खिलाड़ियों के लिए अब सरकार नई शूटिंग रेंज बनाने जा रही है। दिल्ली सरकार विकासपुरी व कालका जी में दो शूटिंग रेंज बना रही है। विकासपुरी के एफ-ब्लॉक में स्थित खेल परिसर में 10 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल व एयर राइफल शूटिंग इंडोर रेंज तैयार की जा रही है।
               यहां बता दें कि ये दिल्ली सरकार द्वारा तैयार की जा रही पहली शूटिंग रेंज है। खेल विभाग की मानें तो आगामी दो माह के भीतर ये तैयार हो जाएगी। अब सभी खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए तुगलकाबाद स्थित डा. कर्णी सिंह चांदमारी शूटिंग रेंज का रुख नहीं करना पड़ेगा। उम्मीद है कि शूटिंग रेंज तैयार होने के बाद राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता के परचम फहराने वाले खिलाड़ियों की संख्या में भी इजाफा होगा।
                 उप शिक्षा निदेशक (खेल) संजय अंबस्टा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा तैयार की जा रही यह रेंज राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं लैस होगी। शूटिंग रेंज में खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए निशाने को मापने के लिए मैन्युअल व्यवस्था के साथ-साथ इलेक्ट्रोनिक उपकरण भी लगाए जाएंगे। इससे खिलाड़ी को अपने निशाने की सटिक जानकारी मिलेगी। शूटिंग रेंज में आठ लेन बनाई जा रही है, यानि एक समय में आठ खिलाड़ी निशाना साधने का अभ्यास कर सकेंगे। करीब एक करोड़ की लागत से तैयार हो रही इस शूटिंग रेंज में कोच भी मौजूद रहेंगे, जो खिलाड़ियों का सही मार्गदर्शन करेंगे। दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों को यहां मुफ्त अभ्यास करने का अवसर मिलेगा।
              संजय अंबस्टा ने कहा कि कोशिश रहेगी कि यहां खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए कारतूस व पिस्टल भी उपलब्ध हो। हालांकि इस पर विचार-विमर्श जारी है। इसके अलावा यहां भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का भी योजना हो, इस दिशा में भी प्रयास किया जाएगा। विकासपुरी स्थित खेल परिसर के प्रबंधक विजय गौड ने बताया कि खेल परिसर में निर्मित भवन में ही ये शूटिंग रेंज को तैयार किया जा रहा है। जगह का अभाव यहां एक बड़ी चुनौती है, बावजूद इसके कोशिश है कि खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी शूटिंग रेंज तैयार हो।
                 दक्षिण-पश्चिमी व पश्चिमी जिले में खेल विभाग के नोडल आफिसर राजेश सहरावत ने कहा कि दिल्ली सरकारी के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में खेल भावना पैदा हो और उनका भी शूटिंग खेल की तरफ रुझान बढ़े इसके लिए उन्हें जागरूक किया जाएगा। यह शूटिंग रेंज उन्हें काफी प्रेरित करेगी। राजेश सहरावत ने बताया कि दिसंबर माह में शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता ने खेल परिसर का निरीक्षण करने के बाद शूटिंग रेंज तैयार करने फैसला लिया था। अभी खिलाड़ियों को तुगलाकाबाद स्थित शूटिंग रेंज का रुख करना पड़ता है, जो न सिर्फ दूर है बल्कि वहां दबाव भी अधिक है। जिसके कारण खिलाड़ी ठीक से अभ्यास नहीं कर पाते है।

कालकाजी में होगी 25 मीटर की दूसरी शूटिंग रेंज
संजय अंबस्टा ने बताया कि कालकाजी स्थित स्कूल आफ एक्सीलेंस में दिल्ली सरकार 25 मीटर की अपनी दूसरी शूटिंग रेंज तैयार करेगी। इसका डिजाइन तैयार है और करीब छह करोड़ का बजट पास हो गया है। जल्द ही पीडब्ल्यूडी विभाग इसका टेंडर निकालेगा।खास बात यह है कि इस शूटिंग रेंज का पूर्ण रूप से नया ढांचा बनेगा, ऐसे में यहां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं होगी। आगामी दो वर्ष के भीतर ये शूटिंग रेंज बनकर तैयार हो जाएगी। जिसके बाद यहां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox