स्टेट्स सिंबल फोन और सोफ़ा नहीं, पुस्तकें और बड़ी लाइब्रेरी होनी चाहिए-कर्नल मलिक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्टेट्स सिंबल फोन और सोफ़ा नहीं, पुस्तकें और बड़ी लाइब्रेरी होनी चाहिए-कर्नल मलिक

-पुस्तक मेला में आरजेएस आजादी की अमृत गाथा का पोस्टर लोकार्पण व गुमनाम सेनानियों पर चर्चा.

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत राम जानकी संस्थान (आरजेएस)की श्रृंखलाबद्ध आजादी की अमृत गाथा का एक सौ पैंतीसवां कार्यक्रम नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला में 1 मार्च को लेखक मंच पर संपन्न हुआ। पुस्तक मेला की आयोजक संस्था राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में  गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों पर चर्चा की गई और उनकी स्मृति को नमन किया गया।
                    आरजेएस राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने बताया कि आरजेएस की आजादी की अमृत गाथा के 150 कार्यक्रमों पर आधारित आगामी पुस्तक के पोस्टर का लोकार्पण राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के निदेशक कर्नल युवराज मलिक ने किया। उन्होंने कहा कि स्टेट्स सिंबल फोन और सोफ़ा नहीं ,पुस्तकें और बड़ी लाइब्रेरी होनी चाहिए।
                    उन्होंने पुस्तक मेला की थीम आजादी का अमृत महोत्सव की चर्चा करते हुए कहा कि जीवन में प्रेरणा लेनी है तो हमें इतिहास को याद रखना होगा। वह इतिहास जो हमें सकारात्मक रूप से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। सकारात्मक व्यक्ति से ही समाज और देश आगे बढ़ता है। विशेष तौर पर गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के शोधार्थी और लेखक राहुल इंकलाब, द टेंपल ऑफ अंडरस्टैंडिंग फाउंडेशन के महासचिव डा.ए.के. मर्चेंट, लेखक और मोटीवेशनल स्पीकर पार्थ सारथि थपलियाल, सुरजीत सिंह दीदेवार, श्री लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रिय संस्कृत विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डा. रमेश कुमार योगाचार्य आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर आरजेसिएन्स मुहिम “बुके नहीं बुक्स“  के अंतर्गत पुस्तक वितरण भी किया गया। 25 फरवरी से 5 मार्च तक चलने वाले नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2023 में आजादी की अमृत गाथा के तीन संस्करण 132,134 और 135 प्रस्तुत किए जा रहे‌ हैं। 6 अगस्त 2023 को 150 कार्यक्रमों पर आधारित आरजेएस आजादी की‌ अमृत गाथा  पुस्तक का लोकार्पण दिल्ली में होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox