
मानसी शर्मा / – चीन के हेनान प्रांत में एक प्राथमिक बोर्डिंग स्कूल के छात्रावास में आग लगने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। चीन की सरकारी मीडिया शिन्हुआ के मुताबिक, यानशानपु गांव के स्थानीय लोगों ने शुक्रवार (19 जनवरी) रात 11 बजे यिंगकाई स्कूल में आग लगने की सूचना दी।
सिन्हुआ के मुताबिक, ‘बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और रात 11:38 बजे आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि मरने वालों में कितने छात्र थे। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है और फिलहाल उसका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय मीडिया की जानकारी के मुताबिक, स्कूल मालिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।सबसे घनी आबादी वाले देशों में से एक होने के बावजूद सुरक्षा मानकों की कमी के कारण चीन के कई प्रांतों में आग की घटनाएं और इसी तरह के खतरे आम हैं।
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
स्कूल में आग लगने की घटना के बाद लोगों ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना गुस्सा जाहिर किया और किसी भी सुरक्षा चूक के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा देने की मांग की। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, चीन के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, यह बहुत डरावना है, 13 परिवारों के 13 बच्चे, सभी एक पल में चले गए।





More Stories
डाबड़ी हत्याकांड का वांछित आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,
सात साल पुराने झपटमारी मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
अवैध पटाखों के कारोबार पर नॉर्थ जिला पुलिस का बड़ा शिकंजा, 1073 किलो से अधिक पटाखे जब्त