सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी से भड़के आप-कांग्रेस नेता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी से भड़के आप-कांग्रेस नेता

-विपक्ष ने की मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करने की मांग

भोपाल/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करके भाजपा मंत्री विजय शाह फंस गए हैं। टिप्पणी करके वे कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं और कांग्रेस उन्हें पद से हटाने और पार्टी से बर्खास्त करने की मांग कर रही है। उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई और उन्हें गिरफ्तार किए जाने की मांग भी कर रही है। आम आदमी पार्टी ने भी भाजपा मंत्री के बयान की भी खिलाफत की है। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट का बयान
सचिन पायलट ने कहा है कि भारत की सेना पर देश को गर्व है। कर्नल सोफिया कुरैशी पर भाजपा नेता का बयान निंदनीय है। मध्य प्रदेश भाजपा के नेता को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। कश्मीर पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। 1994 का प्रस्ताव फिर से पारित होना चाहिए।

सरकार को जल्द ही एक विशेष सत्र बुलाना चाहिए। जिस तरह ट्रंप लगातार बोल रहे हैं, उस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। जिस तरह भारत की तुलना पाकिस्तान से हो रही है, वह कतई ठीक नहीं है। भारत की सेना ने जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया, हमें उन पर गर्व है।

आप सांसद संजय सिंह क्या बोले?
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा मंत्री विजय शाह ने सेना का अपमान किया है। भाजपा और नरेंद्र मोदी की पार्टी देश को कभी जोड़ नहीं सकती, बस तोड़ सकती है। भारतीय सेना की अफसर को पाकिस्तान के आतंकियों की बहन कह रहे हैं। सोफिया कुरैशी बहादुर बेटी हैं। भाजपा के मंत्री उनको पाकिस्तान के आतंकी की बहन कह रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी चुप हैं।

उनको देश से माफी मांगनी चाहिए। मंत्री विजय शाह से इस्तीफा लेना चाहिए। मंत्री को गिरफ्तार किया जाए और बर्खास्त किया जाए। हिमांशी नरवाल के बारे में भी गंदी टिप्पणी की गई। सेना के अधिकारी की विधवा पत्नी को ट्रोल भाजपा के लोग ही कर रहे हैं। विदेश सचिव को गालियां दे रहे हैं। भाजपा ने गुंडागर्दी मचा रखी है। प्रधानमंत्री इन मसलों पर छिप नहीं सकते हैं। चुप नहीं रह सकते हैं।

सांसद दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया
कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का बयान आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं में इस वक्त होड़ मची है कि कौन ज्यादा हिंदू मुसलमान कर सकता है? विजय शाह पहले भी बयानों में फंस चुके थे।

विजय शाह को इस्तीफा भी देना पड़ा था। कर्नल सोफिया कुरैशी ने जिस तरह से देश की जनता के सामने पक्ष रखा। उन पर पूरे देश को गर्व है। भाजपा के नेता नंबर बढ़ाने में लगे हैं। जहर उगलते हैं, हिंदू मुसलमानों का मुद्दा उछालते हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं और अनुरोध करता हूं कि पार्टी कारवाई करे।

ऑपरेशन सिंदूर में कर्नल सोफिया कुरैशी ने सेना के पराक्रम की तस्वीर देश और दुनिया के सामने पेश की थी. अब कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बीजेपी के एक मंत्री ने विवादित बयान दिया है. बीजेपी नेता का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिस पर कांग्रेस ने निशाना साधा है. साथ ही पीएम मोदी और मंत्री विजय शाह से माफी की मांग की गई है. दरअसल, बीजेपी नेता विजय शाह ने सोफिया कुरैशी के धर्म को जोड़कर यह बयान दिया है।

बीजेपी मंत्री ने क्या कहा
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में बीजेपी मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित टिप्पणी की. मंत्री विजय शाह ने मंच से कहा कि जिन्होंने हमारे देश के लोगों के कपड़े उतारे, हमने उनके समाज की बहन को भेजकर पिटवाया। दरअसल, जब मंत्री ने मंच से यह बयान दिया तो केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर के साथ विधायक उषा ठाकुर भी मंच पर मौजूद थीं।

कांग्रेस ने साधा निशानाः
बीजेपी मंत्री विजय शाह का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कांग्रेस ने मंत्री का वीडियो एक्स पर शेयर कर बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- हमारी सेना की बहादुर बेटियां आतंकवादियों की बहनें हैं। यह घटिया बात मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार के मंत्री विजय शाह ने कही है। भारत की बेटियों, जिन पर सभी को गर्व है, उनके बारे में यह शर्मनाक बयान दिया गया है। उन्हें आतंकवादियों की बहनें कहा गया है। यह हमारी पराक्रमी सेना का अपमान है।

मंत्री और मोदी से मांगा इस्तीफा
कांग्रेस ने एक्स पर आगे लिखा- ऐसे में सवाल यह है कि विजय शाह जो खुद को नरेंद्र मोदी का बेहद करीबी बताते हैं, उन्हें अपना गुरु बताते हैं. क्या बीजेपी उनका इस्तीफा लेगी? क्या पीएम मोदी और बीजेपी नेता इस ओछी सोच के लिए माफी मांगेंगे? या हर बार की तरह विजय शाह को भी इस घटिया सोच के लिए बढ़ावा दिया जाएगा, उनके समर्थन में रैलियां निकाली जाएंगी?

लोगों ने भी साधा निशाना
मंत्री विजय शाह का वीडियो वायरल होने पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्स पर एक यूजर ने लिखा कि अगर बीजेपी सच में देशभक्त है तो उसे पार्टी से निकाल दे, वरना समझ ले कि आतंकवादियों और उनमें कोई फर्क नहीं है, वो सोफिया कुरैशी को आतंकवादी की बहन कह रहा है। एक और यूजर ने लिखा कि ये बीजेपी का असली चेहरा है, जो ज्यादा दिन अंदर नहीं रह पाई और देश की जनता सब समझ गई। ऐसे लोगों और ऐसी पार्टी को शर्म आनी चाहिए कि वो देश की आन-बान-शान के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले और अपनी जान की बाजी लगाकर लड़ रहे सैनिकों का अपमान करते हैं। ये पहली बार नहीं हुआ है, उन्हें शर्म आनी चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox