नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- 9 जुलाई को होटल कोचर कॉन्टिनेंटल, करोल बाग में सैनी अधिकारी-कर्मचारी विकास संगठन की दिल्ली की कार्यकारिणी की प्रथम विशेष सभा आयोजन किया गया जिसमें संस्था के विस्तार, सदस्यता और संस्था के द्वारा किए जाने वाले स्नेह मिलन समारोह के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। सभा की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष श्रीसंतोष जी सैनी (नर्सिंग ऑफिसर) ने की। सभा का संचालन अधिवक्ता श्री देवेन्द्र सैनी( सुप्रीम कोर्ट) ने किया। सभा का प्रतिवेदन महासचिव श्रीमान मनीष सांखला द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संगठन की समृद्धि व विस्तार के लिए उपस्थित सभी कर्मचारी व अधिकारी-बंधुओं ने अपने बहुमूल्य विचार प्रस्तुत किए और उस पर एक गहन चिंतन और मनन किया गया। सभा की सम्पूर्ण व्यवस्था हेड कांस्टेबल श्री अमित सैनी के द्वारा की गई।इस सभा में श्री मक्खन लाल सैनी(शिक्षक), श्री अरुण सैनी (शिक्षक), अशोक कुमार सैनी (शिक्षक)श्री मुकेश कुमार सैनी (शिक्षक), श्री वीरेंद्र सैनी (नर्सिंग ऑफिसर), श्री मनोहर लाल सैनी(नर्सिंग ऑफिसर), श्रीजयप्रकाश सैनी (नर्सिंग ऑफिसर), श्री विमल सैनी (नर्सिंग ऑफिसर), श्री राजन सैनी (नर्सिंग ऑफिसर), दिनेश कुमार सैनी (नर्सिंग ऑफिसर), श्री जयराम सैनी ( हैड कांस्टेबल), श्री शिव कुमार सैनी (सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी भा.जी.नि.) सहित कई अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे एवं उन्होंने अपना बहुमूल्य सुझाव दिया।


More Stories
द्वारका पुलिस की कार्रवाई, चार विदेशी नागरिक डिपोर्ट!
रूप नगर पुलिस ने सुलझाई चोरी की वारदात
बुराड़ी पुलिस ने ऑटो लिफ्टर और स्नैचर गैंग का किया भंडाफोड़!
प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला!
द्वारका पुलिस की कार्रवाई, 150 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
हांगझोऊ वर्ल्ड कप में भारत का जलवा