
नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- मुनि की रेती क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब दिल्ली से घूमने आए एक युवक का पैर फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरा। यह हादसा उस समय हुआ जब युवक खाई के किनारे खड़े होकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था।
100 मीटर गहरी खाई में गिरा युवक
पुलिस को शाम करीब 6 बजे सूचना मिली कि नीर गंगा रिजॉर्ट के पास एक युवक पहाड़ी से नीचे गिर गया है। मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने पाया कि युवक करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि सेल्फी लेते समय संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ।
दिल्ली के नजफगढ़ का निवासी
घायल युवक की पहचान नजफगढ़ निवासी प्रेम कुमार ठाकुर (20 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए ऋषिकेश आया था। बताया जा रहा है कि वह आठ दोस्तों के समूह के साथ यहां आया था और हादसे के समय सभी आसपास ही मौजूद थे।
रेस्क्यू ऑपरेशन कर बचाई गई जान
सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF टीम और स्थानीय लोगों ने मिलकर तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को खाई से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे 108 एंबुलेंस के जरिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
परिजनों को दी गई सूचना, जांच जारी
पुलिस ने घायल युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। वहीं, मामले की जांच भी जारी है। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे खतरनाक स्थानों पर सावधानी बरतें और सेल्फी लेने के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
योगी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पास