सेक्स रैकेट में बेटियों संग पकड़ी गई भाजपा नेत्री

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सेक्स रैकेट में बेटियों संग पकड़ी गई भाजपा नेत्री

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ उत्तराखंड /शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/– उत्तराखंड के रामनगर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए संचालिका और पांच युवतियों को पकड़ा है। रैकेट की संचालिका ऊधमसिंह नगर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला महामंत्री है। सेक्स रैकेट में उसकी दो बेटियां भी गिरोह में शामिल हैं। सभी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़ी गई एक महिला के पांच वर्षीय पुत्र को पुलिस ने उसके पिता के सुपुर्द कर दिया है। गिरोह के कब्जे से छह मोबाइल, नगदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।
                       शुक्रवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के प्रभारी डीएल वर्मा ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने विजय नगर नई बस्ती काशीपुर निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला महामंत्री से कुछ दिन पूर्व मोबाइल पर वार्ता की। उन्होंने खुद को सर्राफा व्यवसायी बताते हुए कहा कि उनके दोस्त दिल्ली के 10 सर्राफा व्यवसायी दीपावली के बाद कार्बेट पार्क घूमने आ रहे हैं। उन्होंने अपने दोस्तों के लिए पांच युवतियों की डिमांड की। इस पर भाजपा नेत्री से 70 हजार रुपए में डील तय हो गई। सेल प्रभारी वर्मा ने बताया कि जब गुरुवार को भाजपा नेत्री से शुक्रवार को युवतियां उपलब्ध कराने की बात की गई तो उसने 25 हजार रुपए उसके बैंक एकाउंट में डालने को कहा, जिस पर उसके बैंक एकाउंट में 25 हजार रुपए जमा कराए गए।
                       इस पर उसने काशीपुर में 31 अक्टूबर को मिलने की बात कही। काशीपुर में सर्राफा व्यवसायी बने सेल प्रभारी वर्मा ने भाजपा नेत्री और उसके साथ आई पांच अन्य युवतियों को अपनी कार में बैठाया। उसके बाद वे काशीपुर से ढिकुली के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि इसी बीच आमडंडा पर पहुंचकर वहां पहले से मौजूद टीम को इशारा कर दिया। टीम ने गाड़ी को घेर लिया। उसके बाद कार में बैठी संचालिका और युवतियों को कोतवाली लाया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से छह मोबाइल फोन, नगदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की।
                       सेल प्रभारी वर्मा की तहरीर पर देह व्यापार अधिनियम की धारा 4, 5, 6, 7, 9, के तहत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। पकड़ी गई युवतियों में गिरोह संचालिका व विजय नगर नई बस्ती काशीपुर की दो, ग्राम पूछड़ी रामनगर की एक, कार्बेट कालोनी की दो लड़कियां है।
                       एंटी ह्यूमन सेल प्रभारी डीएल वर्मा ने बताया कि दो माह पूर्व एसएसपी विम्मी सचदेवा ने सूचना दी थी कि काशीपुर निवासी भाजपा की एक महिला नेत्री राजनीति की आड़ में सेक्स रैकेट का धंधा चला रही है। एसएसपी ने ही इस महिला के दो मोबाइल नबंर भी उपलब्ध कराए थे। इस पर एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल ने धरपकड़ की योजना बनाई। उन्होंने महिला के मोबाइल फोन पर संपर्क साधते हुए मामले की डील कर दी। दो माह बाद टीम ने गिरोह संचालिका सहित छह को पकड़ा। गिरोह संचालिका के पर्स से भाजपा के बडे़-बड़े नेताओं के विजिटिंग कार्ड  भी बरामद हुए हैं। सेल प्रभारी डीएल वर्मा ने बताया कि इसकी भी जांच की जा रही है। रैकेट संचालिका भाजपा नेत्री अवैध धंधे का कारोबार अपनी दो बेटियों के साथ चला रही थी। गिरोह में कार्बेट कालोनी रामनगर की दो सगी बहनें भी शामिल हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox