
नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुरहेड़ा गांव में बिजली व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए 11 केवी बिजली लाइन को भूमिगत करने का कार्य शुरू किया गया। इस विकास कार्य के जरिए क्षेत्र में बिजली से जुड़े जोखिमों को कम करने और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस कदम से बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु और सुरक्षित होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में विकास कार्य जारी
दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में राजधानी में विभिन्न विकास परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में नजफगढ़ क्षेत्र में भी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। सुरहेड़ा गांव में बिजली लाइन को भूमिगत करने का यह कार्य भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
विधायक और निगम पार्षद भी रहे मौजूद
इस मौके पर नजफगढ़ की विधायक नीलम कृष्ण पहलवान भी मौके पर मौजूद रहीं और कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उनके साथ क्षेत्र की निगम पार्षद रेखा इंदरजीत भी उपस्थित रहीं। दोनों जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से कार्य को जल्द और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

क्षेत्र के विकास को दी जा रही प्राथमिकता
जनप्रतिनिधियों ने बताया कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। बिजली, सड़क, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सुरहेड़ा गांव में बिजली लाइन को भूमिगत करने की योजना भी क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।





More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव गुभाना में लोकहित समिति द्वारा रक्तदान शिविरका आयोजन किया गया।
सीमापुरी हादसे ने बेनकाब किया अवैध कमर्शियल गतिविधियों का मकड़जाल, कागजों पर FAR का गणित व जमीन पर जानलेवा निर्माण
एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
5 किलो से ज्यादा गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,
11 अक्टूबर को बहादुरगढ़ बनेगा हरियाणा सफाई महाकुंभ में भागीदार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी: डीसी