‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ विषय पर रोहिणी में भव्य सेमिनार आज, मुख्य वक्ता होंगी साध्वी ऋतंभरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-सनातन मूल्यों के प्रसार के लिए विशेष आयोजन

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   नई दिल्ली में सनातन संस्कृति और भारतीय जीवन मूल्यों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से कार्य कर रही संस्था ‘चेतना’ (सुरभि सनातन) की ओर से रविवार, 15 मार्च को एक भव्य और विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से समाज में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विचारधारा और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर से अनेक बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और धर्म प्रेमी शामिल होने वाले हैं।

लाला पन्नालाल सिंघल स्मृति व्याख्यानमाला के तहत होगा सेमिनार
संस्था ‘चेतना’ के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध कवि राजेश चेतन ने जानकारी देते हुए बताया कि लाला पन्नालाल सिंघल स्मृति व्याख्यानमाला (10.0) के अंतर्गत यह 76वां सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-25 स्थित इस्कॉन मंदिर परिसर में आयोजित होगा। इस सेमिनार की थीम “सर्वे भवन्तु सुखिनः” रखी गई है, जिसका उद्देश्य समाज में सुख, शांति और समरसता का संदेश फैलाना है।

साध्वी ऋतंभरा देंगी विशेष उद्बोधन
इस विशेष सेमिनार की मुख्य वक्ता विश्व प्रसिद्ध धर्म प्रचारक और वात्सल्य ग्राम की संस्थापक साध्वी ऋतंभरा होंगी। वे अपने उद्बोधन के माध्यम से भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और सामाजिक समरसता पर अपने विचार साझा करेंगी। समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और युवाओं को भारतीय मूल्यों से जोड़ने के लिए उनका संबोधन विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कई प्रमुख हस्तियां होंगी शामिल
सुबह लगभग साढ़े नौ बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एकल संस्थान की चेयरपर्सन मंजू श्रीवास्तव करेंगी। वहीं इस्कॉन रोहिणी के अध्यक्ष केशव मुरारी दास विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत रोहिणी के पूर्व विधायक जयभगवान अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की जाएगी। इसके अलावा गोल्डन मसाले के चेयरमैन अनिल सिंघल इस आयोजन में स्वागताध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहेंगे।

समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास
आयोजकों का कहना है कि इस सेमिनार का उद्देश्य समाज में आपसी सौहार्द, सांस्कृतिक जागरूकता और आध्यात्मिक मूल्यों को मजबूत करना है। ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की भावना के साथ यह कार्यक्रम समाज के हर वर्ग तक सकारात्मक विचार और भारतीय परंपराओं की महत्ता पहुंचाने का प्रयास करेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox