सुप्रीम कोर्ट से रणवीर अल्लाहबादिया को मिला झटका, पुलिस के सामने होना होगा पेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सुप्रीम कोर्ट से रणवीर अल्लाहबादिया को मिला झटका, पुलिस के सामने होना होगा पेश

मानसी शर्मा/- जाने-माने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की मुश्किलें होती नहीं दिख रही हैं। शुक्रवार को रणवीर ने अपने ऊपर हुए तमाम FIRको एक जगह क्लब करने के लिए अपील दायर की थी। रणवीर के वकील ने याचिका पर तुरंत सुनवाई करने की मांग की थी। जिसे चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने खारिज कर दिया।

CJIखन्ना ने कहा कि SC रजिस्ट्री ने सुनवाई की तारीखें तय की हैं। अगर वो इससे संतुष्ट नहीं हैं और बदलाव की जरुरत है, तो वो रजिस्ट्री के पास जाए। गौरतलब है कि इंडियाज गॉट लैटेंट शो में कॉमेडी के आड़ में अश्लील टिप्पणी के बाद रणवीर की चौतरफा अयोचना हुई थी। रणवीर और शो के आयोजक समय रैना के खिलाफ महाराष्ट्र और असम में FIRदर्ज किया गया था। रणवीर को नहीं मिली राहत! रणवीर की ओर से दायर याचिका की सुनवाई के लिए एडवोकेट अभिनव चंद्रचूड़ ने मामला चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अगुवाई वाली बेंच के सामने रखा।

रणवीर के वकील ने कहा कि एक ही मामले में देश के कई हिस्सों में FIRदर्ज की गई हैं। साथ ही वकील ने कहा कि असल पुलिस पूछताछ के लिए रणवीर क तुरंत पेश होने को कहा है। इसपर CJIखन्ना ने कहा कि रजिस्ट्री ने सुनवाई की तारीखें तय कर दी है। कुछ दिनों बाद ही इस मामले को सुना जाएगा। इसके साथ ही खन्ना ने कहा कि मौखिक रुप से कोई राहत नहीं दिया जा सकता। जब इस याचिका पर सुनवाई होगी, तभी वो अपनी बात रखें। कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज गौरतलब है कि इंडियाज गॉट लैटेंट शो का विवादित एपिसोड सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सोशल मीडिया पर लोगों ने रणवीर, समय रैना, अप्रूवा मखीजा और आशीष चचलानी की जमकर आलोचना की।

ये मामला इतना गर्म हो गया कि पहले मुबंई पुलिस ने और फिर असम पुलिस ने इन सभी यूट्यूबरों के खिलाफ FIR दर्ज की। समय रैना ने इंडियाज गॉट लैटेंट शो के सभी एपिसोड क भी डिलीट कर दिया और लोगों से माफी मांगी। रणवीर अल्लाहबादियाने भी वीडियो के माध्यम से लोगों से माफी मांगी। हालांकि, इसके बाद भी पुलिस लगातार सख्ती दिखा रही है। दोनों राज्यों की पुलिस ने रणवीर और समय को पूछताछ के लिए समन भेजा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox