सीरियल किलर उगल रहा राज, 2019 में चार लड़कियों की दुष्कर्म के बाद की हत्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीरियल किलर उगल रहा राज, 2019 में चार लड़कियों की दुष्कर्म के बाद की हत्या

-क्राइम ब्रांच डीएलएफ की पूछताछ में हुआ खुलासा, लाशों को ऐसे लगाता था ठिकाने

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/फरीदाबाद/शिव कुमार यादव/- दोहरे हत्याकांड का आरोपी व सीरियल किलर अब क्राइम ब्रांच डीएलएफ की पूछताछ में खौफनाक राज उगल रहा है। जसाना गांव के 54 साल के सिंहराज नागर को पुलिस ने 8 जनवरी को फरीदाबाद में बीए की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया था। सिंहराज नागर सीरियल किलर निकला और 2019 के बाद वह चार लड़कियों की हत्या कर चुका है।

डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान के बताया कि सिंहराज ने दो जनवरी को बीए की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी। पहले भी वह तीन किशोरियों की दुष्कर्म के बाद हत्या कर चुका है। 1986 में आरोपी दोहरे हत्याकांड में भी गिरफ्तार हो चुका है। उस पर अपने चाचा और चचेरे भाई की हत्या का आरोप था। हालांकि, उस मामले में आरोपी अतिरिक्त सत्र न्यायालय से बरी हो गया था। पूछताछ में सिंहराज ने बताया कि उसने बीए की छात्रा (22) को खेड़ीपुल के पास से 31 दिसंबर को साइकिल पर बैठाया था। वह उसे पहले से जानती थी और चाचा कहती थी। आरोपी उसे 16 किमी दूर अपने गांव जसाना ले गया और दो दिन तक दुष्कर्म करता रहा। 2 जनवरी को उसकी हत्या कर शव आगरा नहर पर बने सेक्टर-17 से बीपीटीपी पुल के बीच में फेंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन शव झाड़ियों में फंस गया। इसके बाद उसने 6 जनवरी को खुद ही छात्रा की नानी को फोन कर हत्या की सूचना दे दी।

एसीपी की अगुवाई में गठित की गई टीम ने सिंहराज को वजीरपुर मास्टर रोड से गिरफ्तार किया था। वह सेक्टर-16 स्थित सिटी अस्पताल में गार्ड की नौकरी करता था। डीसीपी क्राइम ने बताया कि वह सुबूत मिटाने के लिए शवों को आगरा नहर में फेंक देता था। लेकिन 22 वर्षीय छात्रा का शव झाड़ियों में फंस गया। इसके बाद वारदात का खुलासा हुआ।

दिसंबर 2019 में चाय की रेहड़ी लगाने वाली 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। अगस्त 2020 में एक अन्य किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। वह अस्पताल के एक कर्मचारी की बहन थी। जून 2021 में एक अन्य किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसकी भी गला दबाकर हत्या कर दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox