सिरसा लोकसभा सीट पर कांग्रेस के 2 पूर्व प्रदेशाध्यक्षों के बीच होगा दिलचस्प मुकाबला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सिरसा लोकसभा सीट पर कांग्रेस के 2 पूर्व प्रदेशाध्यक्षों के बीच होगा दिलचस्प मुकाबला

-सिरसा लोकसभा सीट पर भाजपा के अशोक तंवर व कांग्रेस की प्रत्याशी कुमारी सैलजा में होगी टक्कर

चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- जैसे-जैसे हरियाणा में लोकसभा चुनावों की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे पार्टियां अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही हैं। हरियाणा में भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी 10 लोकसभा सीटों में से 8 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस बार सिरसा लोकसभा में चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता दिखाई दे रहा है। इस सीट पर कांग्रेस के दो पूर्व दिग्गज व प्रदेशाध्यक्षों में चुनावी मुकाबला होने जा रहा है। कांग्रेस ने सिरसा से कुमारी सैलजा और भाजपा ने डा. अशोक तंवर को टिकट दिया है। अशोक तंवर पूर्व में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है और अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं कुमारी शैलजा भी कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रह चुकी हैं। दोनो ने ही अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत कांग्रेस से की है।

          बता दें कि कुमारी सैलजा 1991 और 1996 में सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं। साल 1998 में हुए संसदीय चुनाव में डा. सुशील इंदौरा से पराजित होने के बाद सैलजा ने अंबाला का रुख कर लिया था। अब सैलजा की फिर से सिरसा में वापसी हो गई है। 1996 के बाद अब वह 2024 में सांसद का चुनाव सिरसा से लड़ रही हैं। कुमारी सैलजा के पिता चौधरी दलबीर सिंह दिग्गज राजनीतिक रहे हैं। वे चार बार सिरसा से सांसद रह चुके हैं। 1966 को हरियाणा के गठन के बाद 1967 में हुए लोकसभा चुनाव में पहली बार वह सिरसा लोकसभा से सांसद बने थे। इसके बाद 1971, 1980 और 1984 में भी सांसद बने।

         वहीं सिरसा से भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर ने 2009 के लोकसभा चुनाव सिरसा लोकसभा से चुनाव लड़ा था और यह सीट उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आइएनएलडी के डा. सीता राम को 35499 मतों के अंतर से हरा कर जीती थी। 2014 में डा. अशोक तंवर इस सीट पर इनेलो के चरणजीत सिंह रोड़ी से हार गए थे। 2019 में उनको भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल ने हराया था।

सिरसा में कब कौन बना सांसद
चौधरी दलबीर सिंह- 1967, 1971, 1980 और 1984
चांदराम- 1977
हेतराम- 1988 और 1989
कुमारी सैलजा – 1991 और 1996
सुशील इंदौरा- 1998 और 1999
आत्मा सिंह गिल- 2004
अशोक तंवर- 2009
चरणजीत सिंह रोड़ी – 2014
सुनीता दुग्गल 2019

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox