सामाजिक संस्थाएं शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करे- डॉ गुप्ता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सामाजिक संस्थाएं शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करे- डॉ गुप्ता

-निकाय एवं शहरी विकास मंत्री ने की लोगों से अपील

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/हिसार/ शिव कुमार यादव/-निकाय एवं शहरी विकास मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने भारत विकास परिषद की वीर शाखा के तत्वावधान में नव वर्ष पर आयोजित परिवार मिलन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद जैसी सामाजिक संस्थाए शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अपना अमूल्य योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्हें सरकार में जो जिम्मेदारी दी गई है, वे उसे पूरी ऊर्जा और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने अधिकारी वर्ग को आम जनता के कार्यों को समय पर पूरे करने के बारे में दिए गए निर्देशों को भी सांझा किया। वीर शाखा द्वारा समाजसेवा के कार्यों की उन्होंने प्रशंसा की और कोविड के दौरान संस्था द्वारा दिए गए कार्यों का भी उल्लेख किया।

परिवार मिलन और स्वास्थ्य गोष्ठी का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन और वंदे मातरम् गीत के गायन से हुआ। भारत विकास परिषद वीर शाखा के अध्यक्ष डॉ सतीश वर्मा ने सभी अतिथियों व सदस्यों का स्वागत किया और वर्ष 2021 में वीर शाखा हिसार द्वारा किए गए सेवा और संस्कार के कार्यों की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम अध्यक्ष और समग्र ग्राम बस्ती विकास प्रकल्प के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन महिपाल यादव ने भारत विकास परिषद का संक्षिप्त परिचय दिया। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में निगम के मेयर गौतम सरदाना ने शहर के सौंदर्यकरण पर जोर देते हुए कहा कि भारत विकास परिषद ने पौधारोपण करके शहर को हरा भरा बनाए रखने में योगदान दिया है। स्वास्थ्य संगोष्ठी में सुखदा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ अमित महता ने ओमिक्रोन के संभावित खतरों और बचाव के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस वायरस में मृत्युदर कम है, लेकिन इसका संक्रमण तेजी से फैलता है। न्यूजीवन अस्पताल के डॉ मनोज सोनी ने मेडिसीन व मेडिटेशन पर बोलते हुए ध्यान के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अचेतन मन में अच्छे विचारों के आने दें और सकारात्मक ऊर्जा से शरीर को निर्विकार और निरोग रखें। डॉ राकेश शर्मा ने रक्तदान के महत्व पर अपने विचार रखे। प्रांतीय संयोजक मदनलाल यादव ने सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी। शाखा सचिव विजय चावला और वित्त सचिव चंद्रभान चौपड़ा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन प्रांतीय महिला प्रमुख डॉ सुमन यादव और शाखा महिला प्रमुख प्रियंका बजाज ने किया। कार्यक्रम में डॉ बलजीत सहारण, चंद्रभान वर्मा, डॉ अंकुर कामरा, डॉ तिलक राज आहुजा, मुकेश कुमार, धर्मपा गर्ग, समता गर्ग, हेमराज गर्ग, बलवान आर्य, विवेक श्रीवास्तव, डॉ साहिल सरदाना, जगतपाल शास्त्री, योगेंद्र शुक्ला, बिजेंद्र वर्मा, मदनमोहन अरोड़ा, प्रदीप वर्मा, अंकुर यादव व सुदेश सोनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox