-दुनिया के 10वें सबसे धनवान व्यक्ति के जीवन से जुड़ी ऐसी रोचक बातें जो आप जानना चाहेंगे
-शराब व मांसाहार से सदा रहे है दूर, स्वभाव से शर्मीले है, हॉकी खेलने का रखते है शौक
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/विशेष खबर/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- एशिया के दूसरे सबसे अमीर और दुनिया के शीर्ष 10 अरबपतियों में शुमार मुकेश अंबानी आज 19 अप्रैल को अपना 65वां जन्मदिवस मना रहे हैं। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन है। लेकिन आज भी वह अपने जीवन में सादगी व सौम्यता को ही अहमीयत देते है। इस मुकाम तक पंहुचने के लिए उनके जीवन का सफर कैसा रहा और ऐसी कौन सी बाते है जो आज उनके लिए ़अहमीयत रखती हैं। आईये उनके 65वें जन्मदिन पर जानते है उनके जीवन के कुछ खास पलों के बारें में-
वैसे तो एशिया के दूसरे और दुनिया के 10वें सबसे अमीर मुकेश अंबानी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। लेकिन भविष्य में उनकी योजना ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में भारी-भरकम निवेश करने की है। भारत के दूसरे सबसे ज्यादा अमीर मुकेश अंबानी मंगलवार को 65 वर्ष के हो गए। उनका जन्म जन्म 19 अप्रैल 1957 को हुआ था। आपको बता दें कि मुकेश का जन्म भारत में नहीं बल्कि देश से बाहर हुआ था। दिवंगत धीरूभाई अंबानी और कोकिला बेन अंबानी के बेटे मुकेश यमन में पैदा हुए थे। दरअसल, धीरूभाई उस समय यमन में व्यवसाय कर रहे थे।
आपको बता दें कि मुकेश अंबानी कॉलेज ड्रापआउट हैं। दरअसल, 1980 के दशक में, मुकेश अंबानी कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन भारत में पिता का कारोबार संभालने के लिए उन्हें भारत लौटना पड़ा और एमबीए की पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। मुकेश अंबानी ने 1981 में अपने पिता धीरूभाई अंबानी के साथ मिलकर रिलायंस पेट्रोलियम रसायन की शुरुआत की।
भले ही मुकेश अंबानी आईपीएल में खेलने वाली क्रिकेट टीम के मालिक हों, लेकिन खेलों की बात करें तो उनकी पहली पसंद क्रिकेट नहीं बल्कि हॉकी रही है। अपने स्कूल के दिनों में मुकेश को हॉकी के खेल से गहरा लगाव था। ये लगाव इतना अधिक था कि उनकी पढ़ाई पर भी इसका असर पड़ा था।
मुकेश अंबानी स्वभाव से काफी शर्मीले इंसान हैं, इसलिए दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार होने .के बावजूद आपने उन्हें काफी सरलता से बात करते और साधारण रहते हुए देखा होगा.। एक इंटरव्यू में मुकेश अंबानी ने खुद कहा था कि वो काफी शर्मीले हैं और पब्लिक स्पीकिंग से काफी डरते हैं। पिता के साथ लंबे वक्त तक काम करने के चलते मुकेश पर उनका काफी प्रभाव भी दिखता है. इसलिए अक्सर मुकेश अंबानी अपनी स्पीच में उनकी बातों का उदाहरण देते दिखते हैं। अपने शमीर्ले स्वभाव की वजह से मुकेश अंबानी मीडिया में बहुत ज्यादा इंटरव्यू वगैरह देते दिखाई नहीं देते.। वहीं सोशल मीडिया पर भी वह ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। उनकी ज्यादातर स्पीच किसी बड़े इंवेस्टर समिट या उनकी कंपनी की, एजीएम में ही सुनने को मिलती हैं।
लंबे समय तक एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने रहे मुकेश अंबानी के बारे में एक और दिलचस्प बात यह है कि वह पूरी तरह से शाकाहारी हैं और उन्होने शराब को आज तक हाथ नहीं लगाया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन को इडली खाना बेहद पसंद है। रोजना के भोजन में उन्हें दाल, चावल और रोटी खाना पसंद है।
मुकेश अंबानी अपने नेचर और ड्रेसिंग सेंस के मामले में बेहद सिंपल हैं। वह हमेशा एक साधारण सफेद शर्ट और काली पैंट पहनना पसंद करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वह कभी किसी ब्रांड को फॉलो नहीं करते। इसके अलावा वह फिल्मों के भी शौकीन हैं और एक हफ्ते में करीब तीन फिल्में देखते हैं।
मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया दुनिया की सबसे महंगी आवासीय संपत्तियों में अव्वल है। यह दक्षिण मुंबई में चार लाख स्क्वॉयर फीट में बना हुआ है। कीमत की बात करें तो यह करीब 11 हजार करोड़ रुपये का है। घर में 27 फ्लोर हैं और 600 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। खास बात ये है कि घर के हर कमरे में उनके पिता और परिवार की तस्वीर लगी है। वह अपने कारों के कलेक्शन के कारण भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। फिर भी मुकेश अंबानी को कभी किसी ने गुस्से में नही देखा होगा उनके चेहरे पर हमेशा हंसी रहती है और नजफगढ़ मैट्रो न्यूज चाहता है कि उनके चेहरे पर सदा खुशी यूं ही बनी रहे और वह विश्व में भारत का नाम रोशन करते रहें। जन्मदिन की ढेरां शुभकामनाऐं……


More Stories
Hansika Motwani Divorce: 4 साल के रिश्ते से आज़ाद एक्ट्रेस ‘हंसिका मोटवानी’ नींद से जागी, कहा- ”मुझे कोई पछतावा नहीं..!”
92% अंक आने के बाद भी टूटी छात्रा, पढ़ाई के दबाव ने छीनी मुस्कान
लुधियाना में हर्निया ऑपरेशन के दौरान मरीज ने गाए गीत
अमेरिका-ईरान वार्ता का दूसरा दौर इस्लामाबाद में संभव
होर्मुज सम्मेलन में मैक्रों-मेलोनी की मुलाकात चर्चा में
विक्की ठक्कर गैंग के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार