जहांगीरपुरी से ही जुड़े है दिल्ली दंगों के तार, पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जहांगीरपुरी से ही जुड़े है दिल्ली दंगों के तार, पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा

-असलम का भी चौंकाने वाला राज आया सामने,  
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- जैसे-जैसे जहांगीरपुरी हिंसा पर पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे ही नये-नये खुलासे सामने आ रहे है। पुलिस की जांच में जहांगीरपुरी हिंसा में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। दरअसर जहांगीरपुरी में जिस कुशल चौक, सी-ब्लाक में शोभा यात्रा पर पथराव के बाद हिंसा हुई थी, उस कुशल चौक का 2020 में हुए दिल्ली दंगों का कनेक्शन सामने आया है।
                 दिल्ली दंगों के दौरान कुशल चौक से करीब सात बसों में भरकर बांग्लादेशी महिलाएं, बच्चों व पुरुषों को शाहीन बाग प्रदर्शन में शामिल होने के लिए ले जाया गया था। दंगा करने के लिए लोग कुशल चौक से गए थे। दिल्ली पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि असलम को फायरिंग करने के लिए बदमाश गुल्ली ने भड़काया था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कोर्ट में जो चार्जशीट दाखिल की है उसमें लिखा हुआ है कि सीएए व एनआरसी के दौरान सी-ब्लाक, कुशल चौक से छह से सात बसों में भरकर अवैध बांग्लादेशी महिलाएं, बच्चों और पुरुषों को शाहीनबाग प्रदर्शन में शामिल करने के लिए ले जाया गया था। करीब 300 लोगों को ले जाया गया था। इतना ही नहीं चार्जशीट में ये भी लिखा है कि पथराव और दंगा करने यहां से लोग गए थे। दिल्ली पुलिस अब इन तमाम चीजों को ध्यान में रखते हुए जहांगीर पुलिस हिंसा की जांच की जा रही थी।  
              दूसरी तरफ जहांगीरपुरी हिंसा की जांच भले ही अपराध शाखा को सौंप दी गई हो, मगर स्थानीय थाना पुलिस भी लगातार दबिश दे रही है। दंगों में दो बड़े बदमाश अंसार और असलम के अलावा अब तक 21 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। दो नाबालिग को भी पकड़ा गया है। जांच में ये बात सामने आई है कि असलम को फायरिंग करने के लिए इलाके के एक बदमाश गुल्ली ने भड़काया था। अपराध शाखा व स्थानीय थाना पुलिस गुल्ली को पकडने के लिए धरपकड़ कर रही है। पुलिस के अनुसार अली पुत्र जसीमुद्दीन का पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था। वह इलाके में ही पार्किंग चलाता है और इसी झगड़े में उसने आकाश उर्फ अक्कू और उसके दोस्तों पर पत्थर फेंके थे। जवाब में दूसरे पक्ष ने भी पत्थर फेंके थे। अली ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गोली चलाई, जो शहजाद नाम के एक व्यक्ति के सिर में लगी थी। इस मामले में पुलिस ने जनवरी महीने में ही अली के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी और उसे गिरफ्तार भी किया गया था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox