सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग

अनीशा चौहान/- सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के मामले की जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। यह कैस की गंभीरता को देखते हुए मामला को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार की शाम को तीन लोगों को सांताक्रूज के वकोला इलाके से हिरासत में लिया। क्राइम ब्रांच तीनों संदिग्दधों से गहनता से पूछताछ कर रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह 3 लोग लोकल सपोर्टर थे और शूटर्स की मदद कर रहे थे।
 
सलमान खान के घर की रेकी
 
खबर के अनुसार, शूटर्स के अन्य साथियों ने सलमान खान के घर की रेकी की थी। इसकी जानकारी शूटर्स को दी गई ताकि रेकी के दौरान शूटर्स पकड़ में न पाएं। उसके बाद प्लानिंग के अनुसार, शूटर्स ने सुबह के लगभग 5 बजे फायरिंग की। सलमान के घर के बाहर हमलावरों ने पांच गोलियां चलाईं। इसमें से 2 गोली गैलेक्सी अपार्टमेंट की दीवार पर लगी थी और बाकी 3 रोड पर फायर हुई।
 
1 हमलावर की हुई पहचान
 
हमलावर की पहचान भी हो गई है। हमलावर का नाम विशाल उर्फ कालू बताया जा रहा है। हमलावर हरियाणा के गुरूग्राम का रहने वाला है। विशाल ने कुछ महीने पहले रोहतक में गुरुग्राम के रहने वाले एक स्क्रैप डीलर सचिन की एक ढाबे पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। ऐसा माना जा रहा है कि विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा के लिए विशाल उर्फ कालू काम करता है। बताया जा रहा है  कि दूसरा हमलावर भी हरियाणा का रहने वाला है।
 
CM एकनाथ शिंदे ने की एक्टर से बात
 
लंबे वक्त से सलमान खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर बताए जाते रहे हैं। कई बार सलमान खान को धमकी भी मिली है। सलमान के घर पर हुए हमले के बाद रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनसे बात की। इसके अलावा सलमान की सुरक्षा कड़ी करने की भी बात की गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox