ईडी को जारी किया नोटिस, SUPREME COURT से सीएम केजरीवाल को नहीं मिली राहत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ईडी को जारी किया नोटिस, SUPREME COURT से सीएम केजरीवाल को नहीं मिली राहत

अनीशा चौहान/- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है। सीएम केजरीवाल की याचिका पर शीर्ष अदालत ने ईडी को नोटिस भेजा है। सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को 24 अप्रैल से पहले जवाब देने के लिए कहा है। सीएम केजरीवाल ने चुनाव प्रचार करने के लिए रिहाई की मांग की थी लेकिन शीर्ष अदालत ने 29 अप्रैल तक मामले की सुनवाई टाल दी और ईडी को नोटिस जारी करते हुए जवाब देने के लिए कहा है।

इस मामले की सुनवाई के वक्त जब सीएम केजरीवाल के वकील दलील दे रहे थे उसी दौरान अदालत ने कहा कि अपनी दलीलें सुनवाई के दौरान बहस के लिए बचा कर रखिए। शीर्ष अदालत के जज जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने सीएम केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई की।

हाईकोर्ट से मिला था झटका


वहीं इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने सीएम केजरीवाल की याचिका को खारिज कर दिया था और कहा था कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी नियमों के मुताबिक ईडी ने की है। हाईकोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को वैध करार दिया था और कहा था कि बार-बार समन जारी करने के बावजूद जांच में शामिल होने से इनकार करने के बाद ईडी के पास ‘थोड़ा विकल्प’ बचा था।

बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

दूसरी तरफ, आज 15 दिनों की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राउज एवेन्यू कोर्ट में सीएम केजरीवाल की पेशी हुई। राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox