सरकारी फ्लैट के आंगन में दफनाई सीनरी सर्वेयर की लाश , प्रेमिका पर रखता था बुरी नजर 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सरकारी फ्लैट के आंगन में दफनाई सीनरी सर्वेयर की लाश , प्रेमिका पर रखता था बुरी नजर 

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / नई दिल्ली / मानसी शर्मा – दिल्ली के आरके पुरम इलाके में सर्वे ऑफ इंडिया डिफेंस ऑफिसर कॉम्प्लेक्स के सीनियर सर्वेयर की हत्या हो गई है। हत्यारे ने शव को सरकारी फ्लैट के आंगन में ही दफना दिया था और फिर फर्श को सीमेंट से पक्का करा दिया। इस मामले में आरोपी क्लर्क अनीस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह बताई जा रही हत्या की वजह

पुलिस की मुताबिक आरोपी की प्रेमिका पर मृतक 42वर्षीय महेश कुमार बुरी नजर रखता था। इसके अलावा उसके 9 लाख रुपए भी नहीं चुका रहा था। इसलिए वो 28 अगस्त को ऑफिस से छुट्टी लेने के बाद लाजपत नगर और साउथ एक्स की मार्केट गया और वहां से 6 फीट की पॉलीथीन और फावड़ा खरीदा। इसके बाद आरोपी ने दोपहर को महेश को घर बुलाया। महेश दोपहर करीब 12 बजे आरके पुरम सेक्टर 2 स्थित उसके घर पहुंचा। घर में महेश के सिर पर पाइप रिंच मारकर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस को चकमा देने की थी कोशिश

पुलिस के अनुसार हत्या करने के बाद अनीस बाइक से सोनीपत अपने घर चला गया और पुलिस को शक न हो इसलिए फोन वहीं छोड़ दिया। फिर 29 अगस्त को आकर शव को घर के पीछे डेढ़ फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया और ऊपर से सीमेंट से फर्श पक्का कर दिया।

ऐसे पकड़ा पुलिस ने

लापता महेश के बारे में जब कोई सुराग नहीं लगा तो मामले को लेकर एक टीम बनाई गई। पुलिस ने जब जांच की तो लापता महेश के मोबाइल की आखिरी लोकेशन फरीदाबाद हरियाणा में मिली। टीम ने वहां जाकर तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया था कि महेश अनीस को मिलने का कहकर गया था और उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर महेश के साथ काम करने वाले क्लर्क अनीस से सख्ती से पूछताछ की। जिसपर अनीस ने महेश की हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद मामला दर्ज कर आरोपी अनीस को गिरफ्तार कर लिया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox