समाजसेवी सुरजभान बने जनाधार नेशनल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

समाजसेवी सुरजभान बने जनाधार नेशनल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

-कांग्रेस छोड़ जनाधार नेशनल पार्टी में हुए थे शामिल, अब पार्टी संगठन को देंगे मजबूती

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मटियाला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पूर्व कांग्रेसी नेता एवं समाजसेवी सुरजभान शौकीन को जनाधार नेशनल पार्टी ने अपना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले सुरजभान कांग्रेस पार्टी में थे लेकिन अब वह कांग्रेस छोड़ जनाधार नेशनल पार्टी कामें शामिल हो गये है। जनाधार नेशनल पार्टी द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर सुरजभान ने कहा कि वह पार्टी की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।
                      जनाधार नेशनल पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि मिश्रा ने राष्ट्रीय संगठन अध्यक्ष ठाकुर प्रताप सिंह तोमर व राष्ट्रीय महासचिव  राजेश हजारी तथा अन्य पार्टी पदाधिकारियो ंकी उपस्थिति में सुरजभान शौकीन को जनाधार नेशनल पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया करने का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि मिश्रा ने कहा कि जनाधार नेशनल पार्टी आपसे अपेक्षा रखती है कि देश में जनाधार नेशनल पार्टी संगठन को शीघ्र अति शीघ्र मजबूती प्रदान करने के लिए आप कार्यरत रहेंगे एवं राष्ट्रीय संगठन अध्यक्ष तथा कार्यालय को समय-समय पर अपने कार्यों की  सूचना देते रहेंगे। जनाधार नेशनल पार्टी आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती है। पार्टी आपके अच्छे कार्यों पर आपकी उन्नति की अपेक्षा रखती है। इस मौके पर नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान ने पार्टी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और उन्हे आश्वस्त किया कि वह पार्टी की उन्नति के लिए सदा कार्यशील बने रहेंगे और खासकर दिल्ली में आने वाले निगम चुनाव में पार्टी अपना पूरा दमखम लगाकर अपने उम्मीदवारों को जितायेगी। इस अवसर पर उनके साथ मटियाला, नजफगढ़, द्वारका व पालम से काफी संख्या में समर्थक मौजूद थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox