
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- रूस की राजधानी मास्को में आयोजित इंटरनेशनल ओलंपियाड आफ मेट्रोपोलिसेस प्रतियोगिता में नजफगढ़ के गोयला डेहरी निवासी सत्यम यादव ने कांस्य पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि से माता-पिता के साथ स्कूल के सदस्य भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। सत्यम द्वारका सेक्टर 10 स्थित प्रतिभा विकास विद्यालय में 12वीं कक्षा के छात्र हैं। इंटरनेशनल ओलिंपियाड ऑफ मेट्रोपोलिसेस में 32 देशों के 45 राज्यों से आए छात्रों ने हिस्सा लिया था। प्रतिभा विकास विद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों को हर साल प्रतियोगिता के लिए विशेष तैयारी कराई जाती है। प्रतियोगिता में लिखकर व्यवहारिक दोनों स्तर पर छात्रों को परखा जाता है। पूर्वांचल समिति कुतुब विहार के अध्यक्ष शैलेंद्र पांडे, प्रेम फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय बुधवार, सामाजिक बदलाव समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार ने सत्यम को बधाई देते हुए विशेष प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर शैलेंद्र पांडे ने कहा कि देश में हुनर की कमी नहीं है। जरूरत है इन्हें लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की। सत्यम को देखकर भविष्य में दूसरे छात्र भी ऐसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आगे आएंगे।





More Stories
दिल्ली: 15 दिन पुरानी पिटाई का बदला लेने के लिए 17 साल के किशोर पर चाकू से हमला, 3 नाबालिग पकड़े गए
23 मामलों में वांछित कथित शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, जेवर और 17,500 रुपये बरामद
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप