’संघ और भाजपा जहर जैसे…’- खरगे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

’संघ और भाजपा जहर जैसे…’- खरगे

-कांग्रेस के ओबीसी न्याय महासम्मेलन में बोले कांग्रेस अध्यक्ष

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कांग्रेस पार्टी ओबीसी वर्ग को लुभाने की कोशिश कर रही है और इन्हीं कोशिशों के तहत आज कांग्रेस दिल्ली में ओबीसी नेतृत्व भागीदारी न्याय सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इस आयोजन में कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर ओबीसी वर्ग का हक छीनने का आरोप लगाते हुए कहा कि ’जो प्रधानमंत्री झूठ बोलते हैं, वो देश का कभी भला नहीं कर सकते। आरएसएस और भाजपा जहर जैसे हैं, अगर आप इस जहर को चख लेते हैं तो आपका सफाया तय है। हमें एकजुट होकर लड़ना पड़ेगा।

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी पिछड़ों और दलितों के लिए लड़ते हैं। अगर लोकसभा चुनाव में 30 सीटें और आतीं तो हम सत्ता में होते। उन्होने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ’वे झूठों के सरदार हैं। झूठ बोलने का ही उनका काम है। दो करोड़ नौकरी देंगे, झूठ बोले। काला धन देश में लाकर पैसे दूंगा, वो भी झूठ बोले। एमएसपी को लेकर झूठ बोले। ओबीसी वर्ग की आय बढ़ाने को लेकर भी झूठ बोले। हर चीज पीएम मोदी झूठ बोलते हैं। अपने जीवन में खासकर संसद में वो झूठ बोलते हैं। आप लोगों को समझना चाहिए, ये देश को गुमराह कर रहे हैं।’ खरगे ने अपने संबोधन में कहा कि ’जो प्रधानमंत्री झूठ बोलते हैं, वो देश का कभी भला नहीं कर सकते। आरएसएस और भाजपा जहर जैसे हैं, अगर आप इस जहर को चख लेते हैं तो आपका सफाया तय है। हमें एकजुट होकर लड़ना पड़ेगा। ये लोग आपको बांटने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आपको एकजुट होना पड़ेगा। इस देश को कांग्रेस ने जो दिया है, उससे कोई इनकार नहीं कर सकता।’ खरगे ने कहा कि ’ओबीसी की जाति जनगणना होनी चाहिए, ये कहने की हिम्मत सिर्फ राहुल गांधी ने दिखाई। इसलिए हम सभी को राहुल गांधी का साथ देना है। राहुल गांधी पिछड़ों-वंचितों का साथ देते हैं, उनका समर्थन करते हैं, उनके हक के लिए लड़तें हैं। ऐसे में आपको उनका साथ देना ही चाहिए।’

एसआईआर के मुद्दे सरकार को घेरा
खरगे ने कहा कि ’अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने 25 बार ये कहा कि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाया, लेकिन नरेंद्र मोदी जवाब नहीं दे रहे हैं। मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण पर खरगे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज ही चुनाव आयोग का नया नोटिफिकेशन आया है कि एसआईआर सिर्फ बिहार में नहीं, पूरे देश में किया जाएगा। ये गरीबों को खत्म करना चाहते हैं, पिछड़े, दलितों और महिलाओं को वोटिंग का अधिकार देने के लिए संघ-भाजपा तैयार नहीं थी।’

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox