
देहरादून/अनीशा चौहान/- देहरादून के शिमला बाईपास पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बस और लोडर वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक मासूम बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 यात्री घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना दोपहर करीब दो बजे की है, जब एक बस विकासनगर से देहरादून की ओर जा रही थी। जैसे ही बस सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंघनीवाला इलाके में पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक लोडर वाहन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोडर वाहन सड़क से नीचे पलट गया, जबकि बस भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस दो बार पलटी थी और कुछ यात्री बस के नीचे दब गए थे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में एक वयस्क व्यक्ति और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।
यह हादसा एक बार फिर से सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करता है। प्रशासन से लेकर परिवहन विभाग तक, इस दिशा में ठोस कदम उठाने की ज़रूरत है ताकि ऐसे दर्दनाक हादसों की पुनरावृत्ति न हो।





More Stories
कैंची धाम इलाके में डेढ़ दर्जन से अधिक विक्रेताओं के खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
प्रशांत विहार थाने के SI को CBI ने रिश्वत लेते पकड़ा, 80 हजार रुपये की और मांग का आरोप