नजफगढ़ विधानसभा में आप ने की संगठनात्मक बैठक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ विधानसभा में आप ने की संगठनात्मक बैठक

-पुर्व विधायक गुलाब सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने की संगठन के मुद्दों पर चर्चा

नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- विधानसभा चुनावों में बुरी हार के बाद अब एकबार फिर आप पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठकों का आयोजन करना आरंभ कर दिया है। इसी कड़ी में नजफगढ़ विधानसभा में मटियाला के पूर्व विधायक गुलाब सिंह यादव की अध्यक्षता में एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूती देने के लिए अहम चर्चा की।

दिल्ली में लगातार 10 साल राज करने के बाद 2025 के विधानसभा चुनावों में बुरी तरह से हारी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में एकबार फिर अपने संगठन को मजबूत करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। आप नेता हर विधानसभा में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे हैं। नजफगढ़ में भी संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मटियाला विधानसभा से दो बार विधायक रहे गुलाब सिंह यादव ने की। इस तरह की बैठकों में कार्यकर्ताओं के मुद्दों को सुनना, योजनाऐं बनाना, और आने वाली चुनावीं रणनीतियों पर विचार करना है ताकि पार्टी को फिर से खड़ा किया जा सके और विधानसभा में मिली हार से हौंसला हार चुके कार्यकर्ताओं में जोश फूंका जा सके। इस अवसर पर पूर्व विधायक गुलाब सिंह ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में हमे एक बार फिर अपनी पार्टी की खोई ताकत को प्राप्त करना है और इसके लिए अभी से सबकों मिलकर काम करना होगा। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीड होते है और आज मैं आपकी सुनने आया हूं।

नजफगढ़ विधानसभा की इस बैठक में संजय राठी, सुरज गहलोत व शगुन राव के साथ-साथ अनेकों कर्मठ कार्यकर्ता शामिल हुए और पूर्व विधायक के सामने अपनी बात रखी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox