
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- सोमवार को केंद्र और राज्य सरकार की जनहित योजनाओं को जन-जन तक पंहुचाने के लिए राजौरी गार्डन डीएम के कार्यालय में दिशा की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में डीएम किन्नी सिंह के अलावा पश्चिमी लोकसभा सीट सांसद कमलजीत सहरावत, उत्तर पश्चिमी लोकसभा सीट से सांसद योगेन्द्र चंदौलिया, दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद बांसुरी स्वराज व डीसीपी विचित्रवीर सिंह ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।


बैठक के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनहित योजनाओं को जन-जन तक पंहुचाने, क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, विकास कार्यों, और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। जनहित को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिन पर अति शीघ्र अमल किया जाने का सभी ने आश्वासन दिया। हालांकि इस बैठक में केंद्र और राज्य के जिस सामजस्य की बात की जा रही है वह दिखाई नही दिया क्योंकि बैठक में दिल्ली सरकार से कोई मंत्री शामिल नही हुआ। जिसे लेकर विपक्ष ने इस बैठक पर सवाल उठाएं है।

बैठक शुरूआत में डीएम किन्नी सिंह ने सभी सांसदों का पेड़ों के गमले देकर स्वागत किया और बताया कि बैठक का उद्देश्य विकास भी और सुरक्षा भी से जुड़ा है ताकि आम आदमी तक योजनाओं का लाभ व उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। आगे भी इस तरह की बैठकों का आयोजन किया जाता रहेगा। बैठक में उपस्थित होने वाले सभी सांसदों व अधिकारियों का डीएम ने आभार व्यक्त किया।





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
क्या समाजवादी पार्टी को फिर चोट देगी बीजेपी?
चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार