शाइनिंग स्टार इंडिया-2 का गाजियाबाद में शानदार आगाज, लवीस्टाइल प्रोडक्शन ने किया सफल आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शाइनिंग स्टार इंडिया-2 का गाजियाबाद में शानदार आगाज, लवीस्टाइल प्रोडक्शन ने किया सफल आयोजन

-लवीस्टाइल प्रोडक्शन के तहत शाइनिंग स्टार इंडिया-2 में भव्य ब्यूटी पेजेंट, डांस शो एंड ब्राइडल कम्पटीशन शो का किया आयोजन  
डायरेक्टर लवी राज और विजय राज द्वारा आयोजित किया गया एक शानदार और भव्य फैशन शो
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गाजियाबाद/भावना शर्मा/- दिल्ली एनसीआर के जाने माने फैशन शो कार्यक्रम के आयोजक लवी राज एंड विजय राज ने गा़ज़ियाबाद में 17 अप्रैल 2022 को शाइनिंग स्टार इंडिया-2 के नाम से एक बहुत बड़ा भव्य ब्यूटी पेजेंट, डांस शो एंड ब्राइडल कम्पटीशन शो का सफल आयोजन किया। पिछले एडिशन में उनके शो में देश भर से बहुत अधिक संख्या में बच्चों ने भाग लिया था। इस बार पहले से दुगने से ज्यादा बच्चो ने इवेंट के लिए रजिस्टर किया। चेन्नई, महाराष्ट्र, जयपुर, दिल्ली एनसीआर, पटना-बिहार, कोलकाता के अलवा कई क्षेत्रों से लोगो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया.। शो में 80 फैशन मॉडल, 35 ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट और मॉडल, 20 डांस प्रतिभागी और 30 मेकअप आर्टिस्ट टीम थीं। लवी-स्टाइल प्रोडक्शन के शाइनिंग स्टार इंडिया-2 को दिल्ली-एनसीआर का अब तक सबसे सफल एंड बड़ा शो माना जा रहा है। शो में मुख्य अतिथि में 360 एडवरटाइजिंग के डायरेक्टर मोहित अरोड़ा जी रहे। शाइनिंग स्टार इंडिया-2 को स्वस्तिका शिखर (कोलकाता) और अभि शर्मा ने कोरियोग्राफ किया।
                 फैशन शो की जानकारी देते हुए लवी राज ने बताया कि फैशन शो के जूरी पैनल में मास्टर जूरी डॉ अजमल (डार्लिन प्रोडक्शन), अभी शर्मा, दिशा कर्माकर एंड प्रज्ञा पांडे रहे. ब्राइडल कम्पटीशन के जूरी पैनल में रितु सिंह, रवि कश्यप, और सुमित ब्लश किंग शामिल रहे। डांस शो के जज में सागर केडीपी, नाजिम और लकी थापा रहे। हेमंत और प्रज्ञा पाण्डेय को लेवी-स्टाइल ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया। फैशन शो की मिस कैटेगरी में जेनिफर विनर, दीपिका फर्स्ट रनर अप और प्रीति मलिक सेकेंड रनर अप, मिसेज कैटेगरी में रमा कर्णवाल विनर, ज्योति फर्स्ट रनर अप और अंजलि सेकेंड रनर अप, मिस्टर कैटेगरी में कृष्णा विनर, कार्तिक फर्स्ट रनर अप, अमन सेकेंड रनर अप रहा. ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट प्रतियोगिता में सोनिया गुप्ता प्रथम, रूही नाज द्वितीय और तन्मय तृतीय स्थान पर रहीं।
                  लवीस्टाइल शो के ओपनर हेमंत, सुहैल, नंदनी, सनी गोरा, ध्रुव शर्मा, नगुला सात्विका, और शो स्टॉपर कृष्णा मणि पांडे, शिवानी चौधरी, दानिश, नवोदित, आफरीन, टेरेसा क्रिस्टैन, पीली कृष्णकुमार, संगीता कोनार, रामा कर्णवाल ने शानदार रैंप वॉक किया. अमित सूद, देव सरन, मुकुल मिश्रा, अभियान सिंह, विशाल सिंह राणावत, अरहान अंसारी, गुरु राज, ऋतिक कश्यप, विशाल कनौजिया, साध खान, रोहित कुमार, शिवानी, प्रियंका दीक्षित, सोनाली, भावना, कुसुम सांगा, सोनिया, सचिका वर्मा, परी पूजा, कोमल पांडे, वैभव, और अभिनव ने स्पेशल वॉक कैटेगरी में भाग लिया। मेल ड्रेस डिज़ाइनर में टीम सहजाद, फीमेल में प्रभजोत एंड अंजलि रहे. मेकअप आर्टिस्ट में टीम अक्रांशा एंड टीम ज्योति ने बेहतरीन काम किया.
                 इस बार शो में बच्चों के लिए आईफा ट्रॉफीज, पोर्टफोलियो, गिफ्ट हैंपर्स, सर्टिफिकेट्स, फ़ूड, मीडिया कवरेज, मैगज़ीन कवरेज, वेब कवरेज के अलावा कई उपहार रखे गए. इवेंट में 130 से ज्यादा प्रतियोगी के अलावा बहुत से गणमान्य लोग जैसे अजय आर्या (होलिस्टि कोच ), वर्मा सोनिया (आपकी सेहत पत्रिका) अनिल अरोड़ा (चेतन विज्ञापन) जुनेद खान (बॉलीवुड अभिनेता) लकी कश्यप (नटराज क्लब), नदीम पी न्यूज़ समाचार, दिल्ली दिव्या मीडिया, सोशल मीडिया सेलिब्रिटीज गीता कश्यप, हिमानी खरे, न्यूज़ मीडिया से भी लोग उपस्तिथ रहे. रोहित राजपूत और रिया सिंह (गार्गा क्रिएशन्स) ने आयोजन का प्रबंधन किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox