झज्जर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ब्लाइंड मर्डर की वारदात का किया पटाक्षेप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

झज्जर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ब्लाइंड मर्डर की वारदात का किया पटाक्षेप

-एमआईई बहादुरगढ़ में हुई गांव सिद्धिपुर निवासी तस्वीर की हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- पुलिस अधीक्षक झज्जर श्री वसीम अकरम आईपीएस के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए एमआईई बहादुरगढ़ में हुई एक व्यक्ति की हत्या व उसकी मोपेड लूटने की वारदात का पटाक्षेप कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत भुषण के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ पुलिस की टीम ने हत्या की उपरोक्त वारदात के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। पुलिस की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से सटीक कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को काबू करके ब्लाइंड मर्डर की उपरोक्त वारदात का खुलासा कर दिया गया। उपरोक्त वारदात के संबंध में प्रथम दृष्टया खुलासा हुआ कि यह वारदात लूटपाट की नियत से हमला करने पर हुई थी।
                 सोमवार को थाना शहर बहादुरगढ़ के प्रांगण में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपरोक्त वारदात के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत भूषण ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते 25/26 मार्च 2022 की रात को आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट ए बहादुरगढ़ में स्थित एक फैक्ट्री में गार्ड तस्वीर सिंह निवासी ग्राम सिद्धिपुर जिला झज्जर की चोटे मारकर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया गया था। हत्या की वारदात के पश्चात अज्ञात आरोपी उसकी टीवीएस मोपेड, उसका मोबाइल फोन तथा फैक्ट्री कार्यालय से लैपटॉप को भी लुटकर मौका से फरार हो गए थे। हत्या की वारदात के संबंध में सूचना मिलने पर तुरंत स्थानीय पुलिस की टीम मौका पर पहुंची। जहां स्थानीय लोगों से बातचीत करके विस्तृत जानकारी लेते हुए उपरोक्त वारदात के संबंध में थाना शहर बहादुरगढ़ में अज्ञात दोषियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। उपरोक्त वारदात की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय झज्जर श्री वसीम अकरम द्वारा स्वयं घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई थी। एसपी के दिशा निर्देश अनुसार तत्परता एवं गहनता से कार्यवाही करते हुए ब्लाइंड मर्डर की उपरोक्त वारदात को सुलझाने में कामयाबी हासिल की गई।
                उन्होंने बताया कि उपरोक्त वारदात को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए थाना प्रबंधक शहर बहादुरगढ़ निरीक्षक जय भगवान के नेतृत्व में एमआईई चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रोहतास की टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त के मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वांछित आरोपियों को टिकरी बॉर्डर के नजदीक बहादुरगढ़ के एरिया से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ में पहचान विक्की उर्फ शिवा पुत्र जमना मिस्री निवासी दुर्गापुर कालोनी छतरपुर जिला छतरपुर युपी. हाल किरायेदार मस्जिद वाली गली मुण्डका दिल्ली तथा सोनू उर्फ काली पुत्र रामदुलार निवासी गाँव परेसर जिला गाजिपुर युपी हाल किरायेदार योगिराजपुरम रानी खेड़ा दिल्ली के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों से प्राथमिक पूछताछ में ब्लाइंड मर्डर की उपरोक्त वारदात का खुलासा हुआ। तस्वीर की हत्या व छीना झपटी की उपरोक्त वारदात को गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया गया था।
               उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में मालूम हुआ कि हत्या की उपरोक्त वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों ने वारदात से पूर्व शराब का सेवन किया था। फैक्ट्री में पहुंचकर तीनों ने लूटपाट की नियत से तस्वीर सिंह पर हमला कर दिया। जिसके पश्चात तीनों उसकी उसकी मोपेड, मोबाइल फोन व लैपटॉप लेकर मौका से फरार हो गए। पुलिस की टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज की मदद से गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करके आरोपियों को काबू कर लिया गया। मामले का एक आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं। जिसे पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा गंभीरता से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उम्मीद है जल्द ही वांछित आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। उपरोक्त मामले की जांच पड़ताल की कार्रवाई लगातार गहनता से जारी है। गिरफ्त में आए आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। गिरफ्त में दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया जाएगा

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox