
-राजधानी में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच डीडीएमए की बैठक में लिया गया फैसला
-फिलहाल बंद नही होंगे स्कूल, कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने का आदेश
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- हरियाणा के बाद दिल्ली में भी फिर से मास्क् पहनने की शर्त को अनिवार्य कर दिया गया है। जो लोग मास्क नही लगायेंगे उन पर प्रशासनिक अधिकारी जुर्माना लगायेंगे। राजधानी में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए डीडीएमए की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली में फिर से मास्क पहनने का आदेश दिया है। साथ ही स्कूलों को बंद करने की बात पर डीडीएमए ने क्लीयर किया कि स्कूल बंद नही होंगे बल्कि स्कूलों में प्रोटोकाल का सख्ती से पालन किये जान के अदेश भी दिये है।
दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच एक बार फिर से सख्त पाबंदियों की वापसी होती दिख रही है. ताजा फैसले में राजधानी में मास्क पहनने को फिर से अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क न पहनने पर 500 रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। वहीं कोरोना के मामलों में प्रतिदिन आ रही उछाल के बाद मास्क की वापसी हो गई है। इसके लिए एक एसओपी भी जारी की जाएगी, जिसमें कोविड प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन की बात दर्ज हो सकती है। इसके अलावा डीडीएमए की बैठक में फिलहाल स्कूलों को बंद नहीं करने पर सहमति बनी है।
बता दें कि इसी साल दिल्ली में कोरोना मामले कम होने के बाद फेस मास्क न पहनने पर लगने वाले 500 रुपये के जुर्माने को हटा दिया गया था, तब से बहुत कम लोग मास्क पहन रहे थे.। मौजूदा समय में जिस तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है, उसे देखते हुए फिर से मास्क की अनिवार्यता लागू कर दी गई है। राजधानी में कोरोना मामलों में लगातार कमी के बाद एक बार फिर नए संक्रमणों में तेजी देखने को मिल रही है. 11-18 अप्रैल के बीच दिल्ली में संक्रमण दर में करीब तीन गुना बढ़ गई है। इसके बाद से माना जा रहा था कि डीडीएमए बैठक के दौरान कुछ सख्त फैसले ले सकता है।
दिल्ली में मंगलवार को कोरोना के 632 नए मामले सामने आए थे, जिनके साथ कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1900 से ज्यादा हो चुकी है। इसी के साथ ही संक्रमण दर में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है और सोमवार को पॉजिटिविटी रेट 7.5 फीसदी के पार चली गई थी।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी