
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – दिल्ली के ली-मेरिडियन होटल में एक इवेंट किया गया। इस इवेंट में बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म ‘मेरे देश की धरती’ का बड़े ही धूम-धाम के साथ प्रमोशन किया गया। वहीं इस इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट ने भी शिरकत की। जिसमें फिल्म के एक्टर दिव्येंदु शर्मा, एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनका, डायरेक्टर फ़राज़ हैदर पहुँचे। इस इवेंट में सभी स्टारकास्ट ने मीडिया से अपनी फिल्म को लेकर बातचीत की।
आपको बता दें कि, सुपरहिट वेब सीरीज ‘Mirzapur’ के फेमस एक्टर मुन्ना भईया उर्फ दिव्येंदु शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेरे देश की धरती’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुँचे। दिव्येंदु ने मीडिया से अपनी फिल्म को लेकर सवाल जवाब किए। इसके साथ ही दिव्येंदु इस फिल्म में पेशे से एक इंजीनियर और किस्मत से नाकारा है। फिल्म के ट्रेलर को लोगों से बहुत ज्यादा प्यार मिल रहा है। तो यह फिल्म 6 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। तो जल्दी जाए और इस फिल्म का आनंद लें।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी