एक्टर ‘अमिताभ बच्चन’ कि फिल्म ‘झुंड’ को मिला सुप्रीम कोर्ट से ग्रीन सिगनल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक्टर ‘अमिताभ बच्चन’ कि फिल्म ‘झुंड’ को मिला सुप्रीम कोर्ट से ग्रीन सिगनल

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – तेलंगाना हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाकर सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले एक्टर ‘अमिताभ बच्चन’ की फिल्म ‘झुंड’ को ग्रीन सिग्नल दे दिया है। 6 मई को फिल्म ओटीटी  पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म निर्माताओं पर कॉपीराइट के आरोप लगने के बाद फिल्म की रिलीज पर रोक लगी थी।

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ को सुप्रीम कोर्ट  की तरफ से ओटीटी पर रिलीज होने के लिए ग्रीन सिग्नल मिल गया है। सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना हाईकोर्ट  के फैसले पर रोक लगा दी है। 4 मार्च को फिल्म ‘झुंड’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और आज ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 (Zee-5) पर रिलीज होने के लिए रेडी है।

दरअसल बात यह थी की फिल्म झुंड के निर्माताओं पर कॉपीराइट के आरोप लगे थे, जिसके बाद तेलंगाना हाइकोर्ट ने फिल्म की रिलीज  रोक दी थी और 9 जून को सुनवाई की अगली तारीख रखी थी। इसके बाद फिल्म के निर्माताओं ने हाईकोर्ट के इस डीसिजन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट ने अब तेलंगाना हाईकोर्ट के इस डीसिजन पर रोक लगा दी है। 

फिल्म झुंड में विजय बरसे  का किरदार निभा रहे हैं एक्टर अमिताभ बच्चन, जिन्होंने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को फुटबॉल टीम बनाने के लिए मोटिवेट किया था। विजय एक रिटायर्ड प्रोफेसर हैं, जो एक दिन बस्ती के बच्चों को बारिश में ड्रम से फुटबॉल खेलते हुए देखने के बाद सोचते हैं कि अगर इन्हें सही प्रशिक्षण मिले तो ये शानदार खिलाड़ी बन सकते हैं। फिल्म ‘झुंड’ की कहानी इसी पर आधारित है।

फिल्म झुंड का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता  निर्देशक नागराज पोपटराव मंजुले  ने किया है। वहीं कृष्ण कुमार , सविता राज हिरेमठ , राज हिरेमठ , गार्गी कुलकर्णी  , मीनू अरोड़ा और संदीप सिंह  द्वारा निर्मित है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा रिंकू राजगुरु ,विक्की कादियान  , गणेश देशमुख , आकाश ठोसर , किशोर कदम  जैसे कलाकार मौजूद हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox