
द्वारका/शिव कुमार यादव/- गांधी वादी विचारधारा और पंचायती राज को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देशय से जुडे़ दिल्ली के आजाद पत्रकार श्री वी के शर्मा को हिंदुस्तानी सेवा दल ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सेवादल ने उन्हे अखिल भारतीय सोशल मीडिया समन्वयक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल रूप से प्रभावी होगी।
अखिल भारतीय सेवा दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कपूर ने वी के शर्मा को सोशल मीडिया समन्वयक का पत्र सौंपा और कहा कि उन्हे आशा है कि श्री शर्मा अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाऐंगे। वहीं इस नियुक्ति को लेकर श्री वी के शर्मा ने अखिल भारतीय सेवा दल का आभार प्रकट करते हुए आश्वास दिया कि वह सेवा दल के उत्थान के लिए कोई कसर नही छोड़ेंगे और अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाऐंगे।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!