’विष्णु स्तंभ’है कुतुब मीनार, विश्व हिंदू परिषद का दावा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

’विष्णु स्तंभ’है कुतुब मीनार, विश्व हिंदू परिषद का दावा

-वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल बोले- हिंदुओं को दी जाए मीनार में पूजा की अनुमति
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पिछले काफी समय से कुतुब मीनार में रखी गणेश की मूर्तियों को हटाने के प्रयास का विवाद अभी खत्म नही हुआ था कि विश्व हिंदू परिषद ने पूरी कुतुब मीनार पर ही अपना दावा ठोक दिया है। वीएचपी के प्रवक्ता विनोद बंसल ने अपने बयान में दावा किया है कि कुतुब मीनार विष्णु स्तंभ था। लेकिन हिंदू समुदाय को परेशान करने के लिए 27 हिंदू-जैन मंदिरों को तोड़कर प्राप्त सामग्री से इस मीनार का निर्माण किया गया है। जिसे देखते हुए उन्होने प्रशासन से हिंदूओं को इस कुतुब मीनार में पूजा करने की अनुमति प्रदान करने की मांग की है।
                यहां बता दें कि इससे पहले पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने कुतुब मीनार परिसर में एक जगह भगवान गणेश की उल्टी प्रतिमा और एक जगह उनकी प्रतिमा को पिंजरे में बंद कर हिंदू भावनाओं को अपमानित करने का आरोप लगाया था। उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के महानिदेशक को पत्र लिख कर इन प्रतिमाओं को राष्ट्रीय संग्रहालय में रखवाने की मांग की है।
                25 मार्च को लिखे पत्र में कहा कि अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान उन्हें बुद्धिजीवियों, प्रतिनिधिमंडलों से जूते उतारने की जगह गणेश की उल्टी प्रतिमा रखने और एक जगह पर पिंजरे में बंद रखने की शिकायत मिली। इसे भारत के संविधान की समानता और न्याय की मूल भावना के खिलाफ बताते हुए उन्होंने लिखा कि इन प्रतिमाओं को सम्मान के साथ राष्ट्रीय संग्रहालय में रखा जा सकता है। पत्र के साथ उन्होंने दोनों प्रतिमाओं की फोटो भी एएसआई के महानिदेशक को भेजी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox